Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • संस्कृति
  • राशिफल 28 अप्रैल
  • संस्कृति

राशिफल 28 अप्रैल

RNS INDIA NEWS 28/04/2022
Rashi Horo.jpg

आज का राशिफल

मेष राशि- आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आज कोई नया काम सीखने का मौका मिलेगा। भविष्य में आपको इससे फायदा होगा। कागजात पूरे ना होने की वजह से कोर्ट-कचहरी के फैसलों में थोड़ी देर होगी । माता के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। लवमेट्स आज कहीं घूमने जाएंगे।

वृष राशि- आज आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी महसूस होगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। घर पर आज अचानक कोई दोस्त आएगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। संतान को किसी कार्य में सफलता मिलने से आपकी ख़ुशी में इजाफा होगा।

मिथुन राशि- आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। उनका काम जल्दी पूरा होगा। आज जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि- आज रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। बच्चों से किसी मसले को लेकर आप उनसे बात करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को आज शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उनका भविष्य उज्जवल बनेगा। घर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन के बारे में सोचेंगे। घर में रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। आज कोई भी काम कॉन्फिडेंस के साथ शुरू करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी।

सिंह राशि- आज आपकी मुलाकात बचपन के किसी मित्र से होगी। ये मुलाकात आपके लिये लाभदायक रहेगी। आज आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। इससे आपका मन खुश रहेगा। किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के बच्चे छुट्टी का आनंद उठाएंगे। आज आपको कोई खास बात पता चल सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी रेस्टोरेंट में लंच करने का प्लान बनाएंगे।

कन्या राशि- आज आप किसी नए काम की प्लानिंग करेंगे। आज परिवार वालों के साथ आप खुशनुमा पल बिताएंगे। इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। आपके व्यवहार से कुछ लोग बेहद प्रभावित होंगे। किसी खास मामले में आपको अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी। आज आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

तुला राशि – आज परिवार वालों की सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आज आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा। आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। आज आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत है7 रोजगार के लिए आपको उचित अवसर मिलेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु राशि – आज कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आएगा। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आगे बढऩे के नए मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिताएंगे।

मकर राशि –  आज माता-पिता की मदद मिलने से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आज किसी जरूरी काम में सफल होने से आपकी तारीफ होगी। नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए।

कुंभ राशि – आज संतान सुख की प्राप्ति होगी। सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कार्यो में दखल देने से आपको बचना चाहिए। मन- मुताबिक काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न होगा। अधिकारी वर्ग से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की योजना बनाएंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श करेंगे। आज आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

मीन राशि – आज ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ होगी। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जाएगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग खुश होंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच सकारात्मक होगी । आज जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कक्षा में घुसा सांप, मचा हड़कंप
Next: धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, कॉर्बेट पार्क में अवैध कटान और निर्माण पर दो आईएफएस अधिकारी किए निलंबित

Related Post

Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 04 जून

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 03 जून

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 02 जून

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • सल्ट में 11 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.