Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साढ़े आठ लाख ठगे
  • देहरादून

सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साढ़े आठ लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 27/04/2022
rns featured image new

देहरादून। सचिवालय में एआरओ के पद पर बैक डेट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 8.50 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोपी ने नौकरी दिलाने के लिए 16.50 लाख रुपये में डील की। इसमें पचास फीसदी रकम एडवांस ली। पीड़ित की लंबे समय तक नौकरी नहीं लगी। उसने डीआईजी रेंज कार्यालय में तहरीर दी। जिस पर डालनवाला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि जहीर अब्बास निवासी अस्दुल्लापुर, हुसैनपुर, नजीबाबाद ने तहरीर दी। कहा कि उसने सरकारी नौकरी के लिए कई विभागों आवेदन किया था। 2020 में उसका संपर्क नवीन वर्मा निवासी आरके पुरम, अधोईवाला से हुआ। आरोपी ने बताया कि वह सचिवालय में क्लर्क है। उसने पीड़ित को सचिवालय में एआरओ के पद पर बैक डेट में नौकरी लगाने का झांसा दिया। इसके लिए पीड़ित से 16.50 लाख रुपये में डील की। पीड़ित ने तीन जनवरी 2020 को साढ़े आठ लाख रुपये का एडवांस भुगतान कर दिया। आरोप है कि इसके बाद न तो पीड़ित को नौकरी मिली और न ही आरोपी ने उसकी रकम वापस लौटाई। लंबे समय तक पीड़ित चक्कर काटता रहा है। उसने बीस दिसंबर 2021 को मामले में केस दर्ज कराने के लिए डीआईजी गढ़वाल रेंज कार्यालय में तहरीर दी थी। जिस पर सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर नंद किशोर भट्ट ने बताया कि पीड़ित से साक्ष्य जुटाकर पुलिस आरोपी पर कार्रवाई करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्टोन क्रशर पर लेन देन के विवाद में आधी रात चली गोलियां, एक की मौत, तीन घायल
Next: नाबालिग बहनों ने मालगाड़ी के आगे कूदकर की आत्महत्या

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.