Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पटरी से उतरकर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई लोकल ट्रेन, तमिलनाडु में टला बड़ा हादसा
  • राष्ट्रीय

पटरी से उतरकर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई लोकल ट्रेन, तमिलनाडु में टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 25/04/2022
rns featured image new

चेन्नई (आरएनएस)। चेन्नई में उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया जब बीच स्टेशन पर एक खाली लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। रेलवे के सूत्रों ने यह जानकारी दी। दक्षिण रेलवे के सूत्रों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब खाली इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) को यार्ड से प्लेटफॉर्म पर ले जाया जा रहा था। इस ईएमयू को व्यस्त बीच-तांब्रम मार्ग की ओर ले जाया जा रहा था। दक्षिण रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एस गुगणेशन ने कहा, ‘‘शेड लाइन से प्लेटफॉर्म 1 पर एक खाली ईएमयू रेक को ले जाते समय, रेक प्लेटफॉर्म के बफर एंड को तोड़ते हुए आगे निकल गया और प्लेटफॉर्म 1 को क्षतिग्रस्त कर दिया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘रेक पूरी तरह से खाली था और उसमें कोई यात्री नहीं था। प्लेटफॉर्म पर किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। शंटर ने रेक से छलांग लगा दी और उसे कोई चोट नहीं आई।’’
उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में प्लेटफॉर्म शेल्टर क्षतिग्रस्त हो गया और घटना के कारणों का आकलन करने के लिए उचित स्तर पर जांच की जाएगी। घटना का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाउडस्पीकर विवाद सुलझाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, राज ठाकरे नहीं होंगे शामिल
Next: राशिफल 26 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.