
देहरादून। देहरादून में चल रहे 15 दिवसीय विरासत महोत्सव में आने वाले दिनों में कई जाने-माने कलाकार हिस्सा लेंगे। करीब ढाई साल के अंतराल के बाद हो रहे विरासत के चर्चे देश विदेश में हो रहे हैं। यहां अनेकों कलाकार उत्सुक हैं और आयोजकों को फोन करके खुद को बुलाए जाने की दरखास्त कर रहे हैं।
कौलागढ़ रोड स्थित होटल एल पी रेजिडेंसी में विरासत के सफलता से उत्साहित आयोजक मंडल के आरके सिंह ने बताया कि विरासत को जो व्यापक लोकप्रियता मिली है और इस क्रम को बनाकर रख पाई है। इसका पूरा श्रेय मीडिया को है। विरासत में आने वाला हरेक कलाकार खरा सोना है। यह आयोजक आश्वस्त करना चाहते हैं और आने वाले दिनों में देहरादून और उत्तराखंड के संस्कृति प्रेमियों को उच्च स्तर के प्रस्तुतियां देखने को मिलेगी। जानी-मानी गायिका परवीन सुल्ताना, गजल गायक तलत अजीज, रजत प्रसन्न समेत कई उभरते हुए युवा कलाकार भी देहरादून आएंगे। विरासत का आयोजन देहरादून में 29 अप्रैल तक चलेगा।

