Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लोन के ऑफर के लिए फोन करने वाले ने शिक्षिका को फंसाया
  • देहरादून

लोन के ऑफर के लिए फोन करने वाले ने शिक्षिका को फंसाया

RNS INDIA NEWS 22/04/2022
rns featured image new

देहरादून। लोन के ऑफर के लिए फोन करने वाले युवक ने दून निवासी शिक्षका को अपने झांसे में फंसा लिया। आरोपी प्रेम प्रसंग का झांसा देकर युवती से लगातार मिलता रहा। आरोप है कि उसने दुकान खोलने के लिए शिक्षिका से 80 हजार रुपये ले लिए। हाल में पीड़िता को पता लगा कि आरोपी विवाहित है, उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद उसने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी ने दो लोगों को भेजकर पीड़िता को धमकी भी दिलाई।
शहर कोतलवाली क्षेत्र में एक युवती अपने भाई के साथ किराये का कमरा लेकर रहती है। वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के साथ ही ब्यूटी पार्लर का काम करती है। अगस्त 2020 में उसके मोबाइल एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को सहारनपुर स्थित फाइनेंस कंपनी से जुड़ा बताते हुए लोन का ऑफर दिया। पीड़िता ने अपनी मां की बीमारी के बारे में बताते हुए लोन की जानकारी ली। बाद में पीड़िता ने लोन लेने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आलोक सहगल पीड़िता को फोन करने के साथ व्हट्सएप पर मैसेज करने लगा। पहले दोस्ती की फिर पीड़िता को शादी का झांसा दिया। आरोप है कि पीड़िता उससे अश्लील सामग्री व्हाट्सएप भेजने के साथ ही उससे अश्लील फोटो की डिमांड करता। आरोप है कि वीडियो कॉलिंग के दौरान नग्न होने का दबाव भी आरोपी ने बनाया। इस बीच आरोपी ने कहा कि वह अपना फोटो कॉपी और स्टेशनरी का काम शुरू कर रहा है। इसके लिए पीड़िता से डेढ़ लाख रुपये मांगे। अपनी ट्यूशन और पार्लर के काम के जरिए आई कमाई से पीड़िता ने 80 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी की डिमांड और बढ़ती गई। वह पीड़िता से अक्तूबर 2021 से हाल तक देहरादून जू, एमडीडीए पार्क समेत कई रेस्टोरेंट में मिला। आरोप है कि शादी का झांसा देते हुए शारीरिक संबंध बनाने की जिद की। पीड़िता ने मना कर दिया। इस बीच पीड़िता को पता लगा कि आरोपी विवाहित है। इसकी जानकारी उसने अपने भाई और उसके दोस्त के जरिए कराई। आरोपी से उसने इस बारे में बात की तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए डराया। इसके बाद से लगातार आरोपी पीड़िता को परेशान कर रहा है। इंस्पेक्टर कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि आरोपी आलोक सहगल के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नए सिरे से बनेगी लालढांग चिल्लरखाल सड़क, पुराने निर्माण में खामियां
Next: पिटकुल के आउटसोर्स चालक का शव फांसी पर लटका मिला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.