Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नए सिरे से बनेगी लालढांग चिल्लरखाल सड़क, पुराने निर्माण में खामियां
  • देहरादून

नए सिरे से बनेगी लालढांग चिल्लरखाल सड़क, पुराने निर्माण में खामियां

RNS INDIA NEWS 22/04/2022
rns featured image new

देहरादून। हरिद्वार और कोटद्वार को जोड़ने वाली लालढांग चिल्लरखाल का निर्माण अब नए सिरे से होगा। इसके पुराने निर्माण को अधूरा और खामियों से भरा पाया गया है। कोटद्वार विधायक और विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने इस सड़क की समीक्षा के बाद वन विभाग और पीडब्ल्यूडी को नए सिरे से प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
नए प्रस्ताव में लैंड ट्रांसफर से लेकर सभी जरूरी अनुमतियां पूरी लेने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ये भी निर्देश दिए गए हैं कि सड़क निर्माण पीडब्ल्यूडी करेगा,जिसके लिए सड़क की पूरी जमीन वन विभाग को ट्रांसफर किया जाएगा। ना कि पिछली बार की तरह वन विभाग इसमें निर्माण कार्य करवाएगा। इस सड़क में अभी वन्यजीव कारिडोर में बनाई गई एलिवेटेड रोड की ऊंचाई पांच फीट है। जिसमें से किसी भी कीमत पर हाथी का निकलना मुश्किल है। इसकी ऊंचाई छह से आठ फीट होनी चाहिए थी। जो कि मानकों के अनुसार भी है। क्योंकि एक हाथी की औसत ऊंचाई छह से आठ फीट तक होती है। इसके अलावा भी सड़क में पुलों की संख्या, लंबाई और अन्य तरह की कई खामियां इस सड़क में पायी गईं। जिनके चलते इस सड़क का निर्माण पिछले दो साल से पूरा नहीं हो पाया और सुप्रीम कोर्ट से लेकर एनटीसीए और एनजीटी तक ने कई बार निर्माण पर रोक लगाई। अभी फिर मामला एनजीटी में है और उसके निर्णय के बाद आगे काम हो सकेगा।

कोटद्वार विधायक और विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, का कहना है कि वन और पीडब्ल्यूडी को दोबारा से इस सड़क का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। सड़क में एलिवेटेड सड़क पांच फीट ऊंची बनाई गई है। जो कि कम से कम छह से आठ फिट होनी चाहिए थी। इसे लेकर एनजीटी में मामला है,जिसका फैसला पाजिटिव आने की उम्मीद कम है। ऐसे में वन और पीडब्लयू का प्रस्ताव तैयार रहेगा दोबारा निर्माण में औपचारिकताएं पूरी करने में समय बचेगा। एनजीटी के फैसले का इंतजार है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून अस्पताल : हटाए कर्मचारी धरने पर, स्टाफ की कमी से आईसीयू-वार्डों का बुरा हाल
Next: लोन के ऑफर के लिए फोन करने वाले ने शिक्षिका को फंसाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.