Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ओएलएक्स के जरिए जमीन खरीदने के झांसे में गंवाए 12.50 लाख
  • देहरादून

ओएलएक्स के जरिए जमीन खरीदने के झांसे में गंवाए 12.50 लाख

RNS INDIA NEWS 22/04/2022
rns featured image new

देहरादून। ओएलक्स साइट पर जमीन बेचने की पोस्ट देखकर उसे खरीदने की डील करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। जमीन बेचने का एग्रीमेंट कर तीन लोगों ने पीड़ित को 12.50 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित की तहरीर पर क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धोखाधड़ी को लेकर सुंदर लाल डोभाल निवासी सीआर कैंप गेट, आईएमए प्रेमनगर ने आईजी को तहरीर दी। कहा कि शमशू रहमान ने ओएलक्स पर दस बीघा जमीन बेचने के लिए पोस्ट डाली। जमीन भऊवाला में बताई गई। पीड़ित ने संपर्क किया और जमीन खरीदने के लिए पांच लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से डील की। एग्रीमेंट होने पर पीड़ित ने अक्तूबर 2021 में 12.50 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसके दो महीने 15 दिन बाद जमीन की रजिस्ट्री की डेट तय हुई। आरोप है कि रजिस्ट्री के दिन शमशु, तसनीम बेगम निवासी निकट अरबी मदरसा, सहारनपुर नहीं पहुंचे। पीड़ित ने संपर्क किया तो कुछ दिन बाद में रजिस्ट्री करने की बात कही। आरोप है कि तब से पीड़ित को चक्कर कटाए जा रहे हैं। रजिस्ट्री नहीं होने पर पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि रकम भी नहीं लौटाई गई। क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री के निर्देश के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थगित
Next: हम नहीं चलाते अब सिटी बस, लिखा आरटीओ को पत्र

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.