Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • धामी के बयान के बाद बोले नेता प्रतिपक्ष वेरिफिकेशन का मतलब स्पष्ट करे सरकार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी के बयान के बाद बोले नेता प्रतिपक्ष वेरिफिकेशन का मतलब स्पष्ट करे सरकार

RNS INDIA NEWS 20/04/2022
rns featured image new

देहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार से उस बयान पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा, जो सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संदिग्धों के वेरिफिकेशन कराने को लेकर दिया था।  आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को दो-दो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगा प्रदेश होने के कारण, प्रत्येक व्यक्ति का अच्छी प्रकार से वेरीफिकेशन करने संबंधी बयान दिया है।
आम प्रक्रिया में उत्तराखंड राज्य या देश के किसी भी हिस्से में मकान मालिक को भी किराएदार का वेरिफिकेशन करवाना होता है। ये एक एहतियातन कदम है। प्रदेश के हर शहर में संदिग्धों का वेरिफिकेशन होना ही चाहिए। इसमें कोई नई बात नहीं है। इसके बाबजूद भी राज्य में अपराध होना, बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था का उदाहरण है।

ऐसे में मुख्यमंत्री या सरकार को साफ करना चाहिए कि उन्होंने किस संदर्भ में ये बयान दिया है। जहां तक चार धाम यात्रा का प्रश्न है, तो हम सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा चाहते हैं। कोरोना के कारण दो सालों से यात्रा मार्ग के लोगों और यात्रा पर आश्रित लोगों को रोजी रोटी के लाले पड़े हैं।
चारधाम यात्रा उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि इससे लगे राज्यों की अर्थव्यवस्था का भी प्रमुख आधार है। हम चाहते हैं कि सरकार अच्छी यात्रा के लिए माहौल बनाए। जिससे देश दुनिया से आने वाले यात्री उत्तराखंड की अच्छी छवि लेकर जाएं। यात्रा उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा आधार बने।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेट्रोल-डीजल के बाद उत्तराखंड में सीएनजी के दाम ढाई रुपये बढ़े
Next: कर्मचारियों ने उठाई जल संस्थान को राजकीय विभाग घोषित करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.