Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पत्नी के पोर्न मूवी में एक्टिंग का था शक, बच्चों के सामने चाकू से गोदा, मौत
  • राष्ट्रीय

पत्नी के पोर्न मूवी में एक्टिंग का था शक, बच्चों के सामने चाकू से गोदा, मौत

RNS INDIA NEWS 20/04/2022
rns featured image new

बेंगलुरु (आरएनएस)। पोर्न देखने के आदी एक शख्स ने इस संदेह में अपनी पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी कि उसने पोर्न मूवी में एक्टिंग की है। बेंगलुरु के रामनगर में रहने वाला ऑटो ड्राइवर जहीर पाशा हर दिन घंटों पोर्न देखा करता था। इसी दौरान उसे संदेह हुआ कि एक पोर्न मूवी में उसकी पत्नी ने एक्टिंग की है। इस बात को लेकर वह पत्नी से बीते दो महीनों से झगड़ा कर रहा था और रविवार को उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। इस दौरान उसके बच्चे भी मौजूद थे। खबर के मुताबिक इस संदेह के चलते वह लगातार पत्नी मुबीना को परेशान कर रहा था।

इसी शक के आधार पर उसने मुबीना की हत्या कर दी, जिसका शव उसके पिता को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाशा को लगता था कि पोर्न मूवी में दिखी एक महिला उसकी पत्नी ही है। इसके बाद से वह उसके चरित्र पर शक करने लगा था। इसी को लेकर झगड़ा होता था और रविवार को दोपहर 12.30 बजे उसने बच्चों के सामने ही पत्नी की हत्या कर दी। मुबीना घरेलू महिला थी और 5 बच्चों की मां थी। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि पाशा की गिरफ्तारी हुई है या नहीं। पाशा का बड़ा बेटा इस घटना के बाद दौडक़र अपने नाना के घर गया और उन्हें बुलाकर लाया।

महिला के पिता जब तक मौके पर पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी। उसके बाद उन्होंने ही पुलिस को शिकायत की और अब मामले की जांच चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुबीना के पिता पहले ही पुलिस को शिकायत करना चाहते थे, लेकिन बेटी के मना करने पर उन्होंने ऐसा नहीं किया था। शिकायत के मुताबिक पाशा काफी दिनों से पत्नी को तंग कर रहा था और परिवार के लोगों को पता लगा था कि पोर्न मूवी के आधार पर पैदा हुआ संदेह ही इस विवाद की वजह था। पाशा और मुबीना की 15 साल पहले शादी हुई थी और दोनों के 5 बच्चे थे। 20 दिन पहले भी पाशा ने मुबीना की काफी पिटाई की थी और उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रायबरेली में दबंगों के उत्पीडऩ के शिकार विपुल पासी से मिले अखिलेश यादव
Next: कानपुर बैकों में लॉकर चोरी के पीड़ितों ने अखिलेश यादव से मिलकर मदद मांगी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.