Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आज से बदल गया बैंकों के खुलने का समय, अब एक घंटा पहले शुरू होगा कामकाज
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

आज से बदल गया बैंकों के खुलने का समय, अब एक घंटा पहले शुरू होगा कामकाज

RNS INDIA NEWS 18/04/2022
rns featured image new

नई दिल्ली। आज से बैंकों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है। अब बैंक पहले की तुलना में एक घंटे पहले खुलेंगे। बैंकों के खुलने की नई टाइमिंग 18 अप्रैल यानि कि आज से शुरू हो गई है। बैंक अब 9 बजे खुला करेंगे और बंद होने का टाइम पहले वाला ही रहेगा। बैंकों को 1 घंटे पहले खोलने का निर्देश रिजर्व बैंक की तरफ से दिया गया है। रिजर्व बैंक के इस निर्देश से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि उन्हें बैंकिंग से जुड़े काम के लिए 1 घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा। बता दें कि पहले बैंक 10 बजे खुला करते थे।

आरबीआई के नए निर्देश से ऑफिस आने जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। ऑफिस का काम शनिवार या रविवार को बंद रहता है, लेकिन इसके बावजूद लोग बैंक का काम नहीं करा पाते हैं क्योंकि हाफ डे के चलते काम अधूरा या लटक जाता है। अब एक घंटे पहले बैंक खुलने से ऑफिस जाने वाले लोग अपना काम पहले ही निपटा कर दफ्तर जा सकेंगे। हालांकि पहले बैंकों का समय 9 बजे ही था, लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए खुलने के समय में फेरबदल किया गया था और इसे बढ़ाकर 10 बजे किया गया था। अब चूंकि कोरोना की स्थिति सामान्य हो चली है, तो बैंकों के समय को पूर्व की स्थिति में लाया जा रहा है।

इसी के साथ रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा विनियमन बाजार और सरकारी सिक्योरिटीज के लेनदेन के समय में भी बदलाव किया है। रिजर्व बैंक के मुताबिक, अब 18 अप्रैल दिन सोमवार से फोरेक्स डेरिवेटिव्स, रुपी इंटस्टे रेट डेरिवेटिव्स, कॉरपोरेट बॉन्ड रेपो के साथ ही आरबीआई के विनियमन से चलने वाले बाजारों में ट्रेडिंग 10 बजे के बदले 9 बजे शुरू होगी। यही व्यवस्था पहले भी लागू थी, लेकिन उसमें कोरोना के चलते बदलाव किया गया था। अब उसे भी पूर्व की स्थिति में लाया जा रहा है।

एक ऐसे ही प्रमुख निर्देश में रिजर्व बैंक ने यूपीआई से कैश विड्रॉल की सुविधा शुरू करने की इजाजत दे दी है। यह सुविधा पूरी तरह से कार्डलेस होगी और इसके लिए आपको एटीएम में कोई एटीएम कार्ड या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी। एटीएम कार्ड या डेबिट कार्ड से होने वाले फ्रॉड को देखते हुए यूपीआई से कार्डलेस ट्रांजैक्शन की सर्विस शुरू की गई है। इस सर्विस में आप यूपीआई के जरिये एटीएम से पैसे निकालेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 18 अप्रैल
Next: 9 साल के लडक़े ने 4 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट के तहत हुआ मामला दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.