Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • खरगोन दंगों के प्रभावितों की मदद करेगी शिवराज सरकार
  • राष्ट्रीय

खरगोन दंगों के प्रभावितों की मदद करेगी शिवराज सरकार

RNS INDIA NEWS 17/04/2022
rns featured image new

भोपाल (आरएनएस)।  मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में भडक़ी हिंसा में कई परिवारों की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया है, कोई सडक़ पर जीने को मजबूर है तो किसी की रोजी रोटी ही छिन गई है। राज्य सरकार ने ऐसे परिवारों की मदद करने का फैसला किया है, जिनकी संपत्ति को दंगाईयों ने नष्ट किया है या फिर उनको नुकसान पहुंचाया है। खरगोन में रामनवमी को निकले जुलूस पर कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया था और उसके बाद हिंसा भडक़ी थी। इस हिंसा में बड़े पैमाने पर संपत्ति को नुकसान हुआ है। दंगे और फसादों में उत्पातियों द्वारा जिनकी सम्पत्ति में आग लगाई गई या क्षति पहुंचाई गई, ऐसे मकानों की संख्या 10 है और आंशिक क्षतिग्रस्त मकान 70 हैं। पूर्ण क्षतिग्रस्त मकान सरकार बनाकर देगी और आंशिक क्षतिग्रस्त मकानों की आवश्यक मरम्मत कर उन्हें बेहतर बनाया जाएगा।

दूसरी ओर दंगों में घायल व्यक्तियों के उपचार की नि:शुल्क व्यवस्था सरकार की ओर से की गई है। इस दंगों में 16 लोगों की आजीविका का साधन खत्म हुआ है, इनकी जिंदगी फिर पटरी पर लौट सके इसके लिए सरकार की ओर से मदद दी जाएगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दंगे, फसाद में नागरिकों के हुए नुकसान की पूरी तरह भरपाई करेंगे। अभी यह व्यवस्था राज्य शासन करेगा। बाद में दंगाइयों से क्षतिपूर्ति करवाई जाएगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किसी भी भाई-बहन को संकट के समय में अकेला नहीं रहने देंगे। किसी परिवार में बेटी का विवाह होना था, जो वर्तमान परिस्थितयों में नहीं हो सका, तो उसके लिए भी आवश्यक सहायता दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फूट-फूट कर रो पड़े राष्ट्रपति जेलेंस्की, वीडियो जारी कर नागरिकों से कहा हिम्मत न हारे
Next: राशिफल 18 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.