Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • फूट-फूट कर रो पड़े राष्ट्रपति जेलेंस्की, वीडियो जारी कर नागरिकों से कहा हिम्मत न हारे
  • अंतरराष्ट्रीय

फूट-फूट कर रो पड़े राष्ट्रपति जेलेंस्की, वीडियो जारी कर नागरिकों से कहा हिम्मत न हारे

RNS INDIA NEWS 17/04/2022
rns featured image new

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं यूक्रेन-रूस को कड़ी टक्कर दे रहा है। रूस ने अब राजधानी कीव पर हमले तेज कर दिए हैं। उसके सैनिकों ने कथित तौर पर कब्जे वाले तमाम शहरों को छोडऩे से पहले वहां के आम नागरिकों का नरसंहार किया है। जब यूक्रेनी सैनिक वहां पहुंचे तो उन्हें दिल दहला देने वाला नजारा दिखा। लोगों के शवों को जल्दबाजी में खोदी गई सामूहिक कब्रों में फेंका गया है।

रोते हुए दिखाई दिए यूक्रेन के राष्ट्रपति
इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो रोते हुए नजर आ रहे हैं, वीडियो के कैप्शन में उन्होंने यूक्रेनी भाषा में लिखा है, ‘हम मजबूत हैं! हम काम कर रहे हैं, प्यार करते हैं, हम ही जीतेंगे!’ वीडियो में जेलेंस्की ये सब कहने के बाद अपने हाथ में पकड़े कुछ कागज दिखाते हैं। इसके बाद वो एक बार फिर कैमरा अपनी तरफ करते हैं। इसके बाद वह टेबल पर रखी अपने परिवार की तस्वीर की तरफ कैमरा करते हैं।

लोगों से कहा हिम्मत न हारे
जेलेंस्की आखिर में यूक्रेन का झंडा दिखाने के बाद मु_ी दिखाते हुए सबसे मजबूत बने रहने की अपील करते हैं और मुस्कुराते हुए वीडियो को बंद कर देते हैं। बता दें रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर पहला हमला किया था, जिसके बाद से इन दोनों देशों के बीच युद्ध चल रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की युद्ध के बाद से सोशल मीडिया के जरिए हर जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। वह देशवासियों को संबोधित करने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हैं। इसके अलावा अगर वह किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष से बात करते हैं, तो उसकी जानकारी भी ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिए लोगों को देते हैं।

परमाणु हथियारों को लेकर दी चेतावनी
जेलेंस्की ने ये भी कहा है कि रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल भी कर सकता है, उसके लिए सभी को तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने बंदरगाह शहर मारियुपोल में जारी भीषण लड़ाई पर कहा कि अगर यहां यूक्रेन का आखिरी सैनिक मारा जाता है, तो रूस के साथ जारी शांति वार्ता को रद्द कर दिया जाएगा। तो वहीं दूसरी तरफ रूस ने मारियुपोल पर कब्जे का दावा किया है। अगर रूस का दावा सच निकलता है कि यह यूक्रेन के पहले और सबसे बड़े शहर पर उसका कब्जा माना जाएगा। हालांकि विशेषज्ञों ने अभी तक मारियुपोल पर कब्जे की पुष्टि नहीं की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हल्द्वानी से लापता किशोरी संग बिहार में युवक ने किया दुष्कर्म
Next: खरगोन दंगों के प्रभावितों की मदद करेगी शिवराज सरकार

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.