Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ओडिशा में डंडा यात्रा के दौरान भिड़े दो गुट, पथराव में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल
  • राष्ट्रीय

ओडिशा में डंडा यात्रा के दौरान भिड़े दो गुट, पथराव में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/04/2022
rns featured image new

भुवनेश्वर (आरएनएस)। ओडिशा में नयागढ़ के दुर्गाप्रसाद और देउलापली गांवों के दो समूहों के बीच डंडा यात्रा के दौरान पथराव हुआ। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमाकांत मलिक ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।
नयागढ़ एएसपी उमाकांत मलिक ने कहा, कल डंडा यात्रा के दौरान दुर्गाप्रसाद और देउलापली गांवों के लोगों के बीच पथराव की घटना हुई थी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए। मामला दर्ज कर लिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है।

जगह देने को लेकर जुलूस में हुआ झगड़ा
पुलिस के अनुसार, नयागढ़ के दुर्गाप्रसाद और देउलापली गांवों के जुलूस सिंधुरिया गांव के एक शिव मंदिर में भिड़ गए। युवकों में एक-दूसरे के लिए जगह बनाने को लेकर झगड़ा हो गया, जो तेजी से हिंसा में बदल गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से पथराव किया गया। एएसपी ने कहा कि दोनों गांवों के बीच कहासुनी और तीखी नोकझोंक हुई, जिसके चलते पथराव और शारीरिक हमला हुआ।
वहीं, मध्य प्रदेश के हिंसा प्रभावित जिले खरगोन में एक बार फिर पथराव खबरें आईं। हालांकि, जिला पुलिस अधीक्षक ने ऐसी खबरों की सच्चाई बयां की है और कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि अब स्थिति सामान्य होते जा रही है। प्रशासन समय-समय पर कर्फ्यू के दौरान ढील भी दे रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिवराज सिंह चौहान के बुलडोजर एक्ट को मिला पार्टी का समर्थन
Next: ट्रक की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.