Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सर्वदलीय संघर्ष समिति ने प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना, प्रदेश सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
  • अल्मोड़ा

सर्वदलीय संघर्ष समिति ने प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना, प्रदेश सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

RNS INDIA NEWS 12/04/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने आज सर्वदलीय संघर्ष समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में गांधी पार्क में धरना दिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि संघर्ष समिति पिछले पांच वर्षों से लगातार जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर संघर्षरत है लेकिन सरकार ने कुछ माह पूर्व प्राधिकरण को स्थगित करके इस मुद्दे पर अपनी इतिश्री कर ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ते के नशे में चूर है इसी कारण पिछले पांच वर्षों से जनता के आन्दोलन के बाबजूद भी प्राधिकरण को समाप्त नहीं कर रही है। श्री जोशी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने नवम्बर २०१७ में तुगलकी फरमान से इस जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को लागू किया था जिसका लगातार संघर्ष समिति एवं जनता द्वारा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्पष्ट रूप से यह जान ले कि जब तक सरकार इस जनविरोधी प्राधिकरण को स्पष्ट आदेश के तहत समाप्त नहीं कर देती तब तक समिति का आन्दोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आन्दोलन को और उग्र किया जाएगा।समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने सूबे के मुख्यमंत्री से मांग की है कि जनहित में अविलम्ब जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीकृति के समस्त अधिकार नगरपालिका को दिए जाएं। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय संघर्ष समिति लगभग पांच सालों से जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर लगातार धरने, प्रदर्शन, ज्ञापन आदि का कार्यक्रम कर रही है जिसे सरकार ने गंभीरता से लेना चाहिए और पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए तुरन्त इस जनविरोधी जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करना चाहिए। धरने की अध्यक्षता समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी तथा संचालन कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने किया। धरने में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, कांंग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डे, गोपाल सिंह चौहान, आनन्द सिंह बगडवाल, प्रताप सत्याल, चन्द्र मणि भट्ट, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, एन०डी०पाण्डे, ललित मोहन जोशी, एम०सी०काण्डपाल, चन्द्रमणि भट्ट, हेम चन्द्र जोशी, आनन्दी वर्मा, हर्ष कनवाल, सभाषद हेम तिवारी, राजू गिरी, ललित मोहन पन्त, आनंद सिंह ऐरी, ममता नेगी, गोपाल राम, मोहन सिंह बिरौड़िया सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परिवहन कर अधिकारी ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर
Next: देहरादून।। स्मार्ट सिटी के कार्यों में हो रही देरी, मछली बाजार को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए भी सीएम से किया से अनुरोध

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 17.10.03_11zon
  • अल्मोड़ा

चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.