Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 22 साल की समस्याओं का समाधान छह माह में करना शिक्षा मंत्री के लिए चुनौती
  • देहरादून

22 साल की समस्याओं का समाधान छह माह में करना शिक्षा मंत्री के लिए चुनौती

RNS INDIA NEWS 11/04/2022
default featured image

देहरादून।  शिक्षा मंत्री डा0 धन सिंह रावत के सामने 22 साल से शिक्षा विभाग में व्याप्त समस्याओं के साथ संसाधनों की कमी का समाधान छह महीने में करना बड़ी चुनौती होगी। आज भी तमाम स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ शनिवार को दून में शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत की बैठक हुई, जिसमें आश्वासन दिया गया कि उत्तराखंड के विद्यालयों में स्मार्ट टीवी उपलब्ध कराए जाएंगे, साथ ही कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, लेकिन सवाल यह उठता है कि प्रदेश के 1202 विद्यालयों में वर्तमान में बिजली नहीं है। ऐसे में स्मार्ट टीवी और कंप्यूटर कैसे चलाए जाएंगे।

दूसरी ओर शिक्षा विभाग में शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य के सैंकड़ों पद रिक्त चल रहे हैं। यहां तक कि 24 मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारियों के पद खाली हैं। चम्पावत जिले में तो मुख्य शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी जिला पर्यटन अधिकारी देख रहे हैं। 500 से अधिक प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त हैं और प्रशिक्षित डीएलएड, सीटीईटी, यूटीईटी व ब्रिजकोर्स करने वाले अभ्यर्थी आंदोलन की राह पर हैं। बेसिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों की भर्ती कानूनी दांव-पेच में उलझी है।

ये है सरकारी स्कूलों की स्थिति
14041 बेसिक व 53140 जूनियर स्कूलों में छात्रों के पास बैठने को फर्नीचर नहीं
541 विद्यालय ऐसे हैं, जिनके भवन जर्जर हैं।
467 स्कूलों में बालिकाओं के लिए शौचालय की सुविधा नहीं है।
266 विद्यालय ऐसे हैं, जहां पीने के पानी की कोई सुविधा नहीं है।
1202 विद्यालय ऐसे हैं, जहां बिजली के कनेक्शन नहीं है।
विभाग में शिक्षकों को 5997 पद रिक्त, प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक के 1547 पद खाली हैं।
मुख्य शिक्षा व जिला शिक्षा अधिकारी के 24 पदों पर नहीं हैं अधिकारी तैनात

यह है पुस्तकालय का सच
प्रदेश के राजकीय विद्यालयों के पुस्तकालयों में पुस्तक खरीदने के लिए हर वर्ष 12 से 13 करोड़ रुपये जारी होते हैं, लेकिन बहुत कम स्कूलों में ही पुस्तकालय नजर आते हैं। अधिकारियों ने इसकी पड़ताल की कभी जरूरत महसूस नहीं की। सरकार की ओर से प्राथमिक विद्यालय को पांच हजार रुपये, जूनियर-हाईस्कूलों के लिए 13 हजार रुपये, हाईस्कूलों में 15 हजार रुपये और राजकीय इंटर कालेज में 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष दिए जाते हैं, लेकिन कई स्कूलों में तो अलग से पुस्तकालय तक नहीं हैं। आखिर जिम्मेदार अधिकारी इस बारे में कोई कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं।

शिक्षा मंत्री डा0 धन सिंह रावत का कहना है कि मैंने विद्यालयी शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों के साथ बैठक में सभी बुनियादी सुविधाओं की रिपोर्ट तलब की। अध्ययन के बाद ज्ञात हुआ कि कई स्कूलों में बुनियादी संसाधनों की सख्त जरूरत है। एक साल के भीतर अभिभावकों को विद्यालयी शिक्षा में कई क्रांतिकारी परिवर्तन दिखाई देंगे।
पिछले कई साल से सरकारें निजी स्कूलों को टक्कर देने के दावे तो कर रही हैं, लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है। आज भी 467 स्कूलों में बालिकाओं के लिए टायलेट नहीं हैं। 80 टायलेट ऐसे हैं, जिनकी छत कभी भी गिर सकती है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश को प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये की ग्रांट मिलती है। शिक्षा विभाग की ताजा रिपोर्ट सरकारी स्कूलों में बुनियादी संसाधनों की बदहाली की कहानी बयां कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधूरी रह गई सतपाल महाराज की आईएएस अधिकारियों की एसीआर लिखने की ख्वाहिश
Next: शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री, नेशनल असेंबली ने नाम पर लगायी मुहर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.