Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे : आशारोड़ी में पेड़ काटने के विरोध में दून के सामाजिक संगठन एकजुट
  • देहरादून

दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे : आशारोड़ी में पेड़ काटने के विरोध में दून के सामाजिक संगठन एकजुट

RNS INDIA NEWS 09/04/2022
rns featured image new

देहरादून। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के लिए दून के आशारोड़ी में साल समेत अन्य बहुमूल्य पेड़ काटे जाने का दून के पर्यावरण प्रेमियों के साथ ही तमाम संगठनों ने विरोध तेज कर दिया है। एक साथ कई संगठनों ने मुहिम को समर्थन दिया है।
सिटीजन फॉर ग्रीन दून के साथ उत्तराखंड महिला मंच, संयुक्त नागरिक संगठन सहित कई संगठनों ने विरोध जताया है। शनिवार दोपहर को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में पर्यावरणविद् रवि चोपड़ा सहित अन्य लोगों ने इसमे आम लोगों को शामिल होने की अपील की। सिटीजन फॉर ग्रीन दून के सचिव हिमांशु अरोड़ा ने बताया कि वो आगे भी अपना अभियान जारी रखेंगे। सरकार से अपील की के वो केवल कुछ मिनट बचाने के लिए 100 साल पुराने साल के हरे-भरे वृक्ष ना काटे।

इससे पहले काटे जा रहे पेड़ों के विरोध में चल रहे चिपको आंदोलन को भी पर्यावरणविद् रवि चोपड़ा ने समर्थन दिया। बुधवार को चोपड़ा पेड़ काटने का विरोध करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आशारोड़ी से मोहंड तक जो भी साल के जंगल हैं, वे कई मायनों में अनोखे हैं। एक तो ये प्राकृतिक रूप से उगे हैं। क्योंकि साल का पौधा नर्सरी में तैयार नहीं किया जा सकता। दूसरा यहां राजाजी पार्क वाले इलाके में हाथी, बाघ, कोबरा और एक विशेष प्रकार का पक्षी पाया जाता है, जो कि इसके आगे पूरे एशिया में कहीं देखने को नहीं मिलेगा। ऐसे में इनके आवास उजाड़ना पर्यावरण के साथ जैव विविधता के लिए एक बड़ा खतरा है। उन्होंने इस सड़क का निर्माण बंद करने की मांग की। ये भी कहा कि ये जंगल भूजल रीचार्ज का एक बड़ा स्रोत हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महंगाई की मार : दून में सीएनजी पांच रुपये महंगी, 82 रुपये प्रतिकिलो पहुंची कीमत
Next: युक्रेन से लौटे छात्रों ने की राज्यपाल से मुलाकात, बताई व्यथा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.