
देहरादून। डीआरडीओ के चार स्कूलों में अचानक एडमिशन बंद करने के मामले में बाल आयोग ने डीआरडीओ निदेशक को तलब किया है। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में डीआरडीओ से स्पष्टीकरण मांगा है। ताकि बच्चों को भविष्य खराब ना हो। नेशनल एसोसिएशन फार पेरेंट्स एंड स्टूडेंट राइट( एनएपीएसआर) ने 17 मार्च को पीएमओ कार्यालय,राष्ट्रीय बाल आयोग,राज्य बाल आयोग व शिक्षा विभाग को पत्र भेज कर डीआरडीओ के स्कूलों मे इस सत्र से एडमिशन बन्द करने की शिकायत की थी । जिसमें कहा गया था कि इन स्कूलों में हजारों बच्चे शिक्षित व अनुभवी शिक्षकों से काफी कम फीस पर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं । चूंकि इन स्कूलों मे प्रवेश शुल्क व अन्य मदों मे ली जाने वाली फीस मध्यम वर्गीय व निम्न मध्यम वर्गीय अभिभावकों की पहुंच में है, जिस कारण इन स्कूलों के आसपास के अधिकांश अभिभावकों ने अपने बच्चों के एडमिशन कराए हुए हैं। ऐसे में अगर ये स्कूल बंद होते हैं तो अभिभावक कहां जाएंगे। इसके अलावा इस सत्र से नए एडमिशन भी बंद हो गए। जिसका संज्ञान लेते हुए राज्य बाल आयोग और शिक्षा विभाग ने डीआरडीओ को नोटिस जारी कर तलब किया है। जिसमें उन्हें अपना पक्ष रखना होगा।

