Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बाबर आजम ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, विराट कोहली से अब भी बहुत पीछे
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बाबर आजम ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, विराट कोहली से अब भी बहुत पीछे

RNS INDIA NEWS 08/04/2022
rns featured image new

नई दिल्ली। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अपनी बल्लेबाजी के दम पर इन दिनों पूरी दुनिया पर छाए हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में खत्म हुई तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज में लगातार दो शतक लगाने वाले बाबर को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था। बाबर को इस सीरीज का फायदा वनडे बैटिंग रैंकिंग्स में भी मिला है। मौजूदा समय में वनडे इंटरनेशनल फॉर्मेट में नंबर-1 बल्लेबाज बाबर ने एक खास मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है, हालांकि वह अभी विराट कोहली से काफी पीछे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद बाबर के खाते में 891 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं। ऑल टाइम वनडे बैटिंग रैंकिंग्स की बात करें तो वह अब टॉप-15 में शामिल हो गए हैं। बाबर ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। 1998 में सचिन तेंदुलकर के 887 रेटिंग प्वॉइंट्स थे और वह बाबर से पहले टॉप-15 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल थे। हालांकि बाबर को विराट से आगे निकलने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है। विराट कोहली इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। 2018 में विराट के 911 रेटिंग प्वॉइंट्स थे। इस लिस्ट में 931 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ विव रिचर्ड्स टॉप पर हैं, जबकि उनके बाद पाकिस्तान के ही पूर्व बल्लेबाज जहीर अब्बास का नाम आता है, जिनके 921 रेटिंग प्वॉइंट्स रह चुके हैं।  921 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया के ग्रेग चैपल इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 6 दिन में 9 रुपये महंगी हुई सीएनजी, एक महीने में 10वीं बार बढ़े दाम
Next: बजरंगी भाईजान को पछाडक़र तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी आरआरआर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.