Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • बजरंगी भाईजान को पछाडक़र तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी आरआरआर
  • मनोरंजन

बजरंगी भाईजान को पछाडक़र तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी आरआरआर

RNS INDIA NEWS 08/04/2022
rns featured image new

एसएस राजामौली की फिल्म  आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में इस फिल्म को पसंद किया जा रहा है। राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन के अभिनय से सजी फिल्म ने कई रिकॉर्ड धवस्त कर दिए हैं। अब एक अनोखा रिकॉर्ड इस फिल्म के साथ जुड़ गया है।  आरआरआर सलमान खान की बजरंगी भाईजान को पछाडक़र तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, राजामौली की  आरआरआर तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 11 दिनों में दुनियाभर में 934 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एक्सपर्ट की मानें तो यह फिल्म बहुत जल्द 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। उम्मीद है कि  आरआरआर और भी कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम करेगी।
आरआरआर ने कमाई के मामले में बजरंगी भाईजान और सीक्रेट सुपरस्टार को पीछे छोड़ दिया है। 2017 में आई सीक्रेट सुपरस्टार ने 830 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आमिर खान अभिनीत यह फिल्म पांचवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। वहीं, 2015 में रिलीज हुई बजरंगी भाईजान इस सूची में चौथे स्थान पर खिसक गई है। इस फिल्म ने 858 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था।
आरआरआर फिलहाल आमिर खान की सुपहिट फिल्म दंगल और प्रभास की बाहुबली 2: द कन्क्लूजन को मात नहीं दे पाई है। 2016 में रिलीज हुई दंगल सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1,924 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। साउथ स्टार प्रभास की बाहुबली 2: द कन्क्लूजन दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1,749 करोड़ रुपये बटोरे थे।

फिल्म में 1920 के दशक की कहानी को फिल्माया गया है। इसमें राम और एनटीआर भाई की भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म दो महान स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी पर आधारित है। इन्होंने अंग्रेजों और हैदराबाद के निजाम से भी आजादी की लड़ाई लड़ी थी। 450 करोड़ रुपये से अधिक के बजट में इस फिल्म को बनाया गया है। फिल्म 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
नेटफ्लिक्स और जी5 ने फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल किए हैं। थिएट्रिकल रिलीज के बाद फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में जी5 पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स पर फिल्म हिन्दी, पुर्तगाली, कोरियाई, तुर्की और स्पेनिश भाषाओं में प्रसारित होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाबर आजम ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, विराट कोहली से अब भी बहुत पीछे
Next: केजीएफ-2 बनी ब्रिटेन में सबसे ज्यादा टिकट की बिक्री करने वाली पहली भारतीय फिल्म

Related Post

rns featured image new
  • मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

RNS INDIA NEWS 17/01/2023 0
rns featured image new
  • मनोरंजन

प्रभास की सालार केजीएफ फ्रेंचाइजी से होगी बड़ी, मेकर्स ने किया दावा

RNS INDIA NEWS 01/01/2023 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.