
ऋषिकेश। आपसी संघर्ष में घायल दूसरे हाथी का पता नहीं चल पाया है। गुरुवार को गौहरी रेंज की टीम घायल हाथी की तलाश में दिनभर जुटी। लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली। बीते रोज आपसी संघर्ष में एक हाथी की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा घायल हो गया था।
गौहरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल पैन्यूली ने बताया आपसी संघर्ष में एक हाथी को मौत के घाट उतारने के बाद दूसरा हाथी भी घायल हो गया। जिसके बाद से गौहरी रेंज के कर्मचारियों की टीम लगातार घायल हाथी की तलाश क्षेत्र में कर रही है। लेकिन हाथी की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई। बताया की हाथी तक पहुंचने के लिए कर्मचारियों की तीन टीमें बनाई गई। जिनमें 15 कर्मचारियों को तैनान किया गया है।

