Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • चीन का छिंगमिंग महोत्सव , पूर्वजों की पूजा और वसंत की सुंदरता को महसूस करने का अवसर
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन का छिंगमिंग महोत्सव , पूर्वजों की पूजा और वसंत की सुंदरता को महसूस करने का अवसर

RNS INDIA NEWS 05/04/2022
rns featured image new

बीजिंग। इस वर्ष 5 अप्रैल चीन में छिंगमिंग महोत्सव है, यह चीनी राष्ट्र का प्राचीन त्योहार है। छिंगमिंग त्योहार के दौरान लोग पूर्वजों की स्मृति और पूजा करते हैं, इस तरह यह एक पवित्र पर्व है। इसके साथ ही यह लोगों के लिए प्रकृति के करीब जाने, कमरे से बाहर जाकर वसंत की मस्ती का लुत्फ उठाने वाला एक खुशी का त्योहार भी है। चीनी पारंपरिक पंचांग में कुल 24 सौरावधियां होती हैं, यह प्राचीन कृषि सभ्यता की उत्पत्ति मानी जाती है, और इसका इतिहास बहुत पुराना है। छिंगमिंग यानी शुद्ध उज्जवलता, जो कि 24 सौरावधियों में पांचवीं सौरावधि है।

छिंगमिंग के समय वायु ताजी, दृश्य साफ और जलवायु सुहावनी होती है, जो बाहर यात्रा करने, पूर्वजों की पूजा करने और स्वर्ग जा चुके लोगों की कब्र की सफाई करने का अच्छा समय होता है।
कब्र की सफाई करना यानी कि समाधि की पूजा करना पूर्वजों की स्मृति और सम्मान करना है। चीन में इस रिवाज का इतिहास बहुत पुराना है। छिंगमिंग के समय पूर्वजों की पूजा को वसंतकालीन पूजा कहा जाता है, जबकि शरद ऋतु में छोंगयांग त्योहार पर पूर्वजों की पूजा भी की जाती है, जिसे शरदकालीन पूजा कहा जाता है। चीन में प्राचीन काल से ही आज तक वसंत और शरद दोनों ऋतुओं में पूर्वजों की पूजा की जाती है।

छिंगमिंग त्योहार, वसंत त्योहार, ड्रैगन बोट त्योहार और मध्य शरद त्योहार चारों चीनी पारंपरिक त्योहारों में प्रमुख हैं। चीन के अलावा, वियतनाम, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, सिंगापुर आदि देशों और क्षेत्रों में भी छिंगमिंग महोत्सव मनाया जाता है। 20 मई 2006 को, चीनी संस्कृति मंत्रालय द्वारा आवेदन के लिए प्रस्तुत छिंगमिंग महोत्सव को राष्ट्रीय गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत सूची के पहले चरण में शामिल किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केयरटेकर पीएम की नियुक्ति होने तक इमरान खान बने रहेंगे प्रधानमंत्री
Next: श्रीलंका में 36 घंटे का कर्फ्यू हटा

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.