Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा का वार्षिक परीक्षा फल किया गया घोषित
  • उत्तराखंड

मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा का वार्षिक परीक्षा फल किया गया घोषित

RNS INDIA NEWS 31/03/2022
IMG-20220331-WA0021

अल्मोड़ा। 31-03-22

आज दिनांक 31 मार्च 2022 को मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा का वार्षिक परीक्षा फल 2021-22 घोषित किया गया। उपरोक्त परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रातः काल विद्यालय में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना की गई तत्पश्चात बच्चों को शुभकामनाएं दी गई एवं अगली कक्षा में अच्छा परिणाम प्राप्त करने हेतु मेहनत करने तथा अनुशासन में अपनी शिक्षा एवं संस्कारों को एवं अपनी संस्कृति को अनुरक्षण करने हेतु निर्देश दिए गए। कार्यक्रम को संचालित करते हुए मानस पब्लिक स्कूल की उप प्रधानाचार्य रंजना भंडारी ने छात्र छात्राओं को नए सत्र को प्रारंभ करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए तत्पश्चात 2021-22 का परिणाम घोषित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट द्वारा बताया गया कि विगत वर्षों में कोरोना महामारी के कारण छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन, शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित रहा तथा शारीरिक एवं मानसिक गतिविधियां, खेल, रचनात्मक क्रियाकलाप आदि नहीं हो पाए जो कि ऑनलाइन संभव नहीं थे। ऑनलाइन अधिकतम कक्षाओं को संचालित करने एवं बच्चों से जुड़े रहने का अधिक से अधिक प्रयास किया गया । प्राइमरी कक्षाओं के छोटे बच्चों के लिए पठन-पाठन का कार्य विशेषकर बहुत कठिन रहा क्योंकि छोटे बच्चों से ऑनलाइन संवाद करना बहुत कठिन होता है। आज बच्चों को 2021-22 का परिणाम घोषित कर अंक तालिका प्रदान की गई जिसमें उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। स्कूल के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि आगामी सत्र 2022-23वमें आशा है कि सभी चीजें अनुकूल रहेंगी जिससे छात्र छात्राओं के समुचित विकास के लिए पूर्ण प्रयास किया जाएगा, इस सत्र में स्पोर्ट्स, योगा, ताइक्वांडो, इंडोर गेम्स, संगीत, नृत्य अन्य सभी प्रमुख क्रियाकलाप सम्मिलित किये जाएंगे एवं अनुकूल माहौल बनाकर सर्वोत्तम परिणाम हेतु प्रयास जारी रहेंगे। इसके पश्चात कक्षा 8 के छात्र, छात्राओं को कक्षा 7 के छात्रों व स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा प्रबंधक कमल कुमार द्वारा विदाई पार्टी समारोह का भी आयोजन किया गया तथा 8 पास बच्चों को उनकी अगली कक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी गई तथा स्कूल के सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रावत के शिक्षा मंत्री बनने से जगी समस्याओं के हल की उम्मीद
Next: देश-विदेश में अतिथि देवो भवः का संदेश जाना चाहिए: धामी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.