Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कांग्रेस विधायक ने यूपीसीएल अफसरों को सुनाई खरीखोटी
  • हरिद्वार

कांग्रेस विधायक ने यूपीसीएल अफसरों को सुनाई खरीखोटी

RNS INDIA NEWS 31/03/2022
rns featured image new

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा सीट के युवा विधायक गुरुवार को लोगों की शिकायत पर तत्काल आर्यनगर स्थित बिजलीघर पहुंच गए। यहां बिजली का बिल जमा कराने पहुंचे लोगों को कनेक्टीविटी न होने के कारण करीब दो घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। मौके से किसी ने ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को फोन किया तो वह कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए।
लोगों को परेशानी होते देख विधायक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। मौके पर मौजूद बुजुर्ग विमलकांत ने बताया कि कार्यालय में बिल जमा करवाने पहुंचे थे, लेकिन दो घंटे तक लोगों के बिल जमा नहीं हो रहे थे और वह लाइन में खड़े थे। उन्होंने बताया कि कार्यालय में लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां भी नहीं थी। जिसकी जानकारी कुछ लोगों ने फोन से ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को दी। मौके पर पहुंचे विधायक रवि बहादुर ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि सरकार ग्राहक से बिजली का बिल जमा करवाने के लिए मुनादी करवा रही है और जो बिजली का बिल जमा करने आ रहे हैं उनको किसी प्रकार की सुविधा भी नहीं दी जा रही। लोगों को घंटों तक लाइन में खड़ा रखा जाता है। जो भी ग्राहक इस बात पर कर्मचारियों से वार्ता करता है तो उसके साथ अभद्रता की जाती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि जनता को सभी प्रकार की सुविधाएं मिलनी चाहिए। बुजुर्ग व्यक्तियों के बैठने के लिए कुर्सियां होनी चाहिए। जहां पर भी इस प्रकार की सुविधा नहीं होगी वहां कांग्रेस धरना देगी। इस अवसर पर पार्षद मेहरबान खान, अनिल भास्कर, सपना सिंह, जॉनी राजोर, शुभम, यशवंत सैनी आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुरुकुल : शिक्षकों का 70 प्रतिशत कटा वेतन जारी
Next: घर के बाहर खेल रहा किशोर लापता

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.