Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सैटलमिंट इंडिया उत्तराखण्ड के मेडिकल कॉलेजों को उपलब्ध कराएगी पॉलिगन ऐज से पावर्ड ब्लॉकचेन आधारित असेट ट्रैकिंग समाधान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सैटलमिंट इंडिया उत्तराखण्ड के मेडिकल कॉलेजों को उपलब्ध कराएगी पॉलिगन ऐज से पावर्ड ब्लॉकचेन आधारित असेट ट्रैकिंग समाधान

30/03/2022
सैटलमिंट इंडिया उत्तराखण्ड के मेडिकल कॉलेजों को उपलब्ध कराएगी पॉलिगन ऐज से पावर्ड ब्लॉकचेन आधारित असेट ट्रैकिंग समाधान

देहरादून : तेज़ी से विकसित होती ग्लोबल ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी, बेल्जियम-आधारित सैटलमिंट की भारतीय शाखा ने उत्तराखण्ड मेडिकल कॉलेज के साथ ब्लॉकचेन आधारित असेट ट्रैकिंग सोल्युशन्स के लिए एक पायलट परियोजना की शुरूआत की घोषणा की है।

इस परियोजना के साथ सैटलमिंट ने देश में सार्वजनिक क्षेत्र में प्रवेश किया है जो पिछले दो सालों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में इसके द्वारा तेज़ी से हुई प्रगति की पुष्टि करता है।  

डॉ सुखबीर सिंह संधु, मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड सरकार ने परियोजना का सॉफ्ट लॉन्च किया, इस अवसर पर श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव (आईएएस), महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा, उत्तराखण्ड सरकार, डॉ पंकज कुमार पाण्डेय, सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, मिस सृष्टि असुदानी, सैटलमिंट एवं अन्य दिग्गज मौजूद थे।

परियोजना के बारे में बात करते हुए डॉ सुखबीर सिंह संधु, महासचिव, उत्तराखण्ड सरकार ने कहा, ‘‘ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी एक विकेन्द्रीकृत वितरित लेजर के रूप में मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में इन्वेंटरी और असेट मैनेजमेन्ट की समस्या को हल करेगी तथा विभिन्न सेंटरों में मौजूद डेटा को एग्रीगेट करेगी। इससे इन्वेंटरी मैनेजमेन्ट की दक्षता में सुधार होगा तथा उपकरणों पर ज़रूरत से अधिक व्यय के मामले कम होंगे।’’

परियोजना के बारे में बात करते हुए मिस सृष्ट असुदानी, डायरेक्टर सेल्स, सैटलमिंट ने कहा, ‘‘मेडिकल कॉलेजों को फिक्स्ड एवं कन्ज़्यूमेबल असेट मैनेजमेन्ट डैप उपलब्ध कराया जाएगा। इससे विभिन्न विभागों (स्टोर्स) के एडमिन, मेडिकल कॉलेज की असेट्स को निर्मित, स्थानान्तरित और चिन्हित कर सकेंगे।

फिक्स्ड असेट यानि स्थिर सम्पत्ति और उनके स्थानान्तरण के बारे में सभी जानकारी ब्लॉकचेन पर डाली जाएगी, ताकि विभिन्न विभागों के एडमिन ज़रूरत पड़ने पर इन सम्पत्तियों की ट्रैकिंग कर सकें। इससे संसाधनों की बेहतर उपयोगिता को सुनिश्चित किया जा सकेगा और उपकरणों के परफोर्मेन्स के बारे में उचित डेटा का संग्रहण हो सकेगा। पायलट परियोजना के लिए यह सिस्टम 1 मेडिकल कॉलेज में लगाया जाएगा।’’ उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा।  

परियोजना के बारे में बात करते हुए श्री अखिलेश श्रीवास्तव-आईटी सलाहकार, उत्तराखण्ड सरकार एवं परियोजना का नेतृत्व करने वाले मुख्य कार्यकारी ने कहा, ‘‘महामारी के दौरान शिक्षा क्षेत्र एवं चिकित्सा विज्ञान में लगातार सुधार आए।

इन्हीं बदलावों के मद्देनज़र, उत्तराखण्ड के मेडिकल कॉलेजों द्वारा ब्लॉकचेन आधारित असेट ट्रैकिंग समाधानों को अपनाया जाना उद्योग जगत के लिए महत्वपूर्ण कदम है, जो संसाधनों के उचित उपयोग को बढ़ावा देगा।’’

इस अवसर पर श्री शहनाज़ फातमी, सीईओ, सैटलमिंट ने कहा, ‘‘यह परियोजना पॉलिगन  के नेटवर्क एवं टूल्स का उपयोग कर, सैटलमिंट को एकमात्र लो कोड प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करेगी जिसका उपयोग डैप्स एवं पॉलिगन ऐज के निर्माण के लिए किया जा सकेगा।

पॉलिगन ऐज ईथेरियम ब्रिज के साथ आता है, जो क्रॉस चेन ट्रांसफर को सपोर्ट करता है, पीओएस एवं पीओए दोनों प्रणालियां उपलब्ध कराता है। साथ ही इसके द्वारा यूज़र अपने ब्लॉकटाईम एवं नेटिव टोकन इकोनोमिक्स को कॉन्फीगर कर सकता है। “

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैंक ऑफ बड़ौदा और पैसालो ने एम.एस.एम.ई. और महिला उद्यमियों को संयुक्त तौर पर छोटे आकार के आय का सृजन करने वाले ऋण प्रदान करने के लिए समझौता किया
Next: यदि सब कुछ सही रहा तो आने वाले दिनों में चार दिन के बजाय कुछ घंटों में पहुँच जायेंगे आप कैलाश मानसरोवर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.