Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • Tehri Garhwal । ढोल सागर सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक संस्कृति और परंपराओं के बिना मानव की कोई पहचान नहीं
  • उत्तराखंड
  • टिहरी

Tehri Garhwal । ढोल सागर सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक संस्कृति और परंपराओं के बिना मानव की कोई पहचान नहीं

30/03/2022
Tehri Garhwal । ढोल सागर सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक संस्कृति और परंपराओं के बिना मानव की कोई पहचान नहीं

नई टिहरी : ढोल सागर सांस्कृतिक कार्यक्रम में टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने लोक संस्कृति के संरक्षण व लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए चंबा ब्लाक के 45 गांवों के पारंपरिक ढोल वादकों को ढोल-दमाऊं वितरित किए।

चंबा और जाखणीधार ब्लाक के 16 वाद्य यंत्र वादकों को मशकबीन दिए गए। नई टिहरी के प्रताप इंटर कालेज प्रांगण में वाद्य यंत्र वितरण का भव्य कार्यक्रम लोक गायक पद्मश्री प्रीतम भरतवाण की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर विधायक डा. नेगी ने कहा कि संस्कृति व परंपराओं को बचाने के लिए निजी संसाधनों से पौराणिक वाद्य यंत्रों को बांटने का काम किया गया है। ढोल-दमाऊं व मशकबीन हमारी परंपरा और स्थानीय आराध्य देवताओं के प्रतीक का द्योतक है।

लोक गायक प्रीतम भरतवाण ने कहा कि ढोल-दमाऊं शिव के प्रतीक हैं। हमारी परंपराओं में भगवान बद्रीनाथ से लेकर ग्रामीण आराध्य देव ढोल की थाप पर सुबह को जागते हैं और रात को नींद लेते हैं। लोक संस्कृति को बचाने के लिए विधायक डा. नेगी के प्रयासों की सराहना करते हुये कहा कि लोक संस्कृति और परंपराओं के बिना मानव की कोई पहचान नहीं है।

इसलिए यह बड़ा प्रयास है। कहा कि स्थानीय वाद्य यंत्रों को बजाने का काम ढोलवादक न छोड़ें, अपनी आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा देकर इस परंपरा को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम करें। लोकगायक प्रीतम भतरवाण ने रंगारंग प्रस्तुतियों की शुरूआत मां भगवती के गायन नारायणी ज्वाला दुर्गा भवानी से किया।

उनके जागर कैलाशा मां रैंदा शिव भोले नाथा और श्री राम पंचमी आयली पर दर्शकों ने जमकर नाचे। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री बेबी असवाल, नरेश नेगी, जगतंबा बेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, प्रमुख चंबा शिवानी विष्ट, हरि सिंह पुंडीर, मानवेंद्र विष्ट, भूपेंद्र चौहान, उर्मिला राणा, सुलोचना, भरत सिंह, सतीश, शैला नेगी सहित ढोल-दमाऊं और मशकबीन पाने वालों में मंगल दास, बलबीर दास, रूकम दास, भीम दास, राजू दास, फजीतु दास, कुंदन दास, नरेंद्र दास आदि मौजूद रहे। लोक गायक प्रीतम भरतवाण के सहयोगियों में सुरेंद्र बेलवाल, बीरेंद्र बेलवाल, गोविंद, रूकमेश नौटियाल, सुरेंद्र कोहली आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Tehri Garhwal । नागरिक मंच ने सीएम धामी को बताई बांध विस्थापितों-प्रभावितों की समस्या, सौंपा ज्ञापन
Next: Tehri Garhwal । क्रिसमस व नये साल के जश्न को धनोल्टी व झील क्षेत्र होने लगा पैक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.