Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • युवक ने नाबालिग प्रेमिका के पुराने दोस्त की कर दी हत्या, शव जमीन में कर दिया दफ़न
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के पुराने दोस्त की कर दी हत्या, शव जमीन में कर दिया दफ़न

RNS INDIA NEWS 27/03/2022
rns featured image new

देहरादून। नाबालिग प्रेमिका ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पुराने दोस्त की हत्या करवा दी। हत्या में लड़की के साथ शामिल उसके दोस्त ने शव को स्कूटी से ले जाकर जंगल में जमीन में गाढ़ दिया। इसके बाद लड़की और उसका दोस्त घर से लापता हो गए। शनिवार को लड़की वापस लौटी और रविवार को घटना के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर जमीन में गाढ़ा शव बरामद कर लिया। नालापानी रोड निवासी नरेंद्र उर्फ बंटी (27) 16 मार्च को शाम करीब साढ़े सात बजे घर से निकला। इसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों ने इसे लेकर नालापानी चौकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इस बीच 20 मार्च को 17 वर्षीय लड़की की गुमशुदगी उसकी बड़ी बहन ने मयूर विहार चौकी में दर्ज कराई। कहा कि उसकी बहन लेन पांच चीड़ोवाली, कंडोली में उसके साथ रहती थी। वह लापता है। नालापानी चौकी पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की। लापता लड़की शनिवार को अचानक अपने घर पहुंची। इस दौरान बड़ी बहन को बताया कि उसने अपने दोस्त आकाश (22) निवासी डीएल रोड के साथ मिलकर पुराने दोस्त नरेंद्र की हत्या करवा दी है। कहा कि हत्या कमरे में बेल्ट से गला दबाकर की। इसके बाद आकाश ने उसके शव को जंगल में कहीं ले जाकर दफना दिया। लापता लड़की की बड़ी बहन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आकाश को पकड़ा और उसकी निशानदेही पर बंटी का शव आमवाला तरला में जंगल के भीतर गड्ढे से बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के साथ लड़की को निगरानी में लिया। आरोपी को कोर्ट में लड़की को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कई प्रतिबंध लगने के बावजूद नहीं मान रहा रूस, यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले जारी
Next: खाद्य पदार्थों के प्रति चलाया जन जागरूकता अभियान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.