Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन से साधुपुल जा रही बस खाई में गिरी, चार की मौत, दो घायल
  • हिमाचल प्रदेश

सोलन से साधुपुल जा रही बस खाई में गिरी, चार की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 27/03/2022
rns featured image new

कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट-चायल मार्ग पर साधुपुल के समीप हुए सड़क हादसे में निजी बस के चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर घायल हो गए, एक महिला को कोई चोट नहीं आई। घटना शनिवार सुबह करीब दस बजे की है। सोलन से साधुपुल जा रही निजी बस साधुपुल से दो मोड़ पहले अचानक सड़क से नीचे करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बस में चालक, परिचालक समेत कुल सात लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को कंडाघाट अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जानकारी के अनुसार सोलन से साधुपुल के लिए सवारियां लेकर जा रही निजी बस जब कंडाघाट मार्ग पर साधुपुल के समीप पहुंची तो चालक ने अचानक बस से नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने जब बस गिरते देखी तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोग खुद भी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए। मौके से घायलों को निजी वाहनों में कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक की मौत कंडाघाट अस्पताल लाते समय हो गई। दो अन्य युवकों की मौत आईजीएमसी में हुई।

मृतक और घायलों के नाम
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 28 वर्षीय बस चालक अनीश ठाकुर निवासी रूडा डाकघर तुंदन कंडाघाट, 34 वर्षीय संदीप निवासी थाणा बडोह, 50 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता गांव सिरीनगर कंडाघाट और 30 वर्षीय कुनाल शर्मा पुत्र प्रेमचंद निवासी वाकनाघाट के रूप में हुई है। जबकि घायलों में रामा शंकर निवासी बिहार, रीना निवासी ममलीग शामिल है।

घटना की जांच होगी
कंडाघाट एसडीएम डॉ. विकास सूद ने बताया कि वह खुद मौके पर पहुंचे थे। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिवारों को दस-दस हजार और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राशि प्रदान की है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों को कब्जे में लिया गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पन्नू की धमकी मिलने से चेकिंग के बाद ही दिया जा रहा है वाहनों को प्रवेश
Next: हिमाचल में मौसम: दस जिलों में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी, धूप खिलने से चढ़ेगा पारा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.