Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • पन्नू की धमकी मिलने से चेकिंग के बाद ही दिया जा रहा है वाहनों को प्रवेश
  • हिमाचल प्रदेश

पन्नू की धमकी मिलने से चेकिंग के बाद ही दिया जा रहा है वाहनों को प्रवेश

RNS INDIA NEWS 27/03/2022
rns featured image new

परवाणू (सोलन)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सिख फॉर जस्टिस संस्था के अध्यक्ष गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद प्रदेश की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू में बाहरी राज्यों से आने वाले सभी वाहनों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। शनिवार को परवाणू टीटीआर समेत हरियाणा को प्रदेश से जोड़ने वाले तीनों बैरियरों पर सभी वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। शिमला में 29 अप्रैल को भिंडरावाला के झंडे फहराने की धमकी के बाद सीएम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
प्रदेश से सटी पंजाब और हरियाणा की सीमा पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस हिमाचल में दाखिल होने वाले सभी वाहनों की तलाशी ले रही है। जांच के बाद ही वाहनों को आने दिया जा रहा है। पांच-पांच पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें एनएच कालका-शिमला पर पेट्रोलिंग के साथ गश्त भी कर रही हैं।
शनिवार सुबह से पुलिस टीमों ने परवाणू टीटीआर के समीप वाहनों की तलाशी शुरू कर दी है। यह गश्त दिन-रात रहेगी। उधर, डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने बताया कि परवाणू क्षेत्र हरियाणा सीमा से सटा है। धमकी मिलने के बाद गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस की तैनाती एक-चार के तहत की गई है, जिसमें एक अफसर और बाकी चार कर्मचारी तैनात रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारतीय जेल से रिहा हुए तीन पाकिस्तानी कैदी और एक बच्चा, लौटे अपने वतन
Next: सोलन से साधुपुल जा रही बस खाई में गिरी, चार की मौत, दो घायल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.