Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सऊदी तेल संयंत्र पर हमले के बाद तेल की कीमतों में आया उछाल
  • अंतरराष्ट्रीय

सऊदी तेल संयंत्र पर हमले के बाद तेल की कीमतों में आया उछाल

RNS INDIA NEWS 27/03/2022
rns featured image new

न्यूयॉर्क। सऊदी अरब स्थित तेल डिपो और संयंत्रों पर यमन के हाउती विद्रोहियों के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं के बीच तेल की कीमतों में उछाल आया है। हमले के बाद न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (कच्चे तेल के एक प्रकार) की कीमतें 1़.56 के उछाल के साथ प्रति बैरल 113़.4 डॉलर पर पहुंच गयी। लंदन आईसीआई फ्यूचर एक्सचेंज में ब्रेंट क्रूड की मई डिलीवरी की कीमतें 1़.62 डॉलर के उछाल के साथ 120़.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गयीं।

यमन के हाउती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको के जेद्दा स्थित तेल डिपो पर ड्रोन और मिसाइलों से किए गए हमले की जिम्मेदारी ले ली है। उल्लेखनीय है कि एक हफ्ते से भी कम समय सीमा के भीतर यह इस तरह का तीसरा हमला है। हाउती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारा ने एक बयान में कहा है, बम से लदे कई ड्रोन की मदद से रास तनुरा और राबिघ में तेल रिफाइनरियों के साथ-साथ जजान और नजरान में अरामको के तेल डिपो को निशाना बनाया गया। इसके अलावा, विंग मिसाइलों के एक बैराज ने जेद्दा और सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको तेल डिपो को भी अपना निशाना बनाया।

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के कार्यकारी निदेशक फतह बिरोल ने कहा, यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष के कारण तेल बाजारों में स्थिति पहले से ही गरमाई हुई है और अब इस खबर ने आग में घी डालने का काम किया है। उन्होंने जरूरत पडऩे पर आपातकालीन भंडार से तेल जारी करने की आईईए की इच्छा जाहिर की। इसके साथ ही श्री बिरोल ने कहा कि आईईए में शामिल सदस्यीय देश रूस से तेल और गैस की आयात को कम किए जाने की भी मांग कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संकट में इमरान खान, अविश्वास प्रस्ताव में अकेला छोड़ 50 पाकिस्तानी मंत्री लापता
Next: ब्रिटेन करेगा यूक्रेन को आवश्यक खाद्य पदार्थों की आपूर्ति

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.