Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाला ज्वालापुर का छात्र लापता
  • हरिद्वार

ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाला ज्वालापुर का छात्र लापता

RNS INDIA NEWS 25/03/2022
04- (7)

हरिद्वार। ज्वालापुर का रहने वाला 11वीं कक्षा का छात्र दो दिन पहले लापता हो गया। छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर उसे ढूंढने की गुहार लगायी है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस छात्र की तलाश कर रही है। छात्र के परिजन भी उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। कुछ दिन पहले सड़क पर मिले ढाई लाख रुपए उसके मालिक को लौटा कर ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाला ज्वालापुर के मौहल्ला पांवधोई निवासी 11वीं का छात्र उजैर अचानक लापता हो गया। परिजनों के मुताबिक उजैर को दो अनजान व्यक्तियों के साथ देखा गया था।
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भेल में 11वीं कक्षा का छात्र उजैर कुछ दिन पहले तब चर्चाओं में आया था। जब स्कूल से घर लौटते हुए उसे भेल मध्य मार्ग पर बैंक से बेटी की शादी के लिए नकदी निकालकर लौट रहे एक स्कूटर सवार का नकदी से भरा बैग सड़क पर पडा मिला। बैग को लेकर वह सड़क पर ही स्कूटर सवार का इंतजार करता रहा। जब स्कूटर सवार अपना बैग ढूंढते हुए वापस पहुंचा तो उजैर ने बैग वापस लौटा दिया। बेटी की शादी के लिए बैंक से निकाले रूपए वापस मिलने पर उस व्यक्ति ने उजैर की ईमानदारी की बहुत प्रशंसा की। ईमानदारी की मिसाल कायम करने पर उजैर को स्कूल प्रबंधन, समाज के अनेक गणमान्य लोगों सहित रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने भी छात्र को कोतवाली में बुलाकर सम्मानित किया था।
छात्र के पिता नवाब अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 24 मार्च की शाम से उजैर लापता है। उसे आखिरी बार दो अंजान लोगों के साथ देखा गया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि रेलवे स्टेशन, रोड़वेज बस स्टैण्ड सहित सभी संभावित स्थानों पर छात्र की तलाश की जा रही है। रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देह व्यापार का धंधा चलाने के आरोप में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Next: युवक की मौत से गुस्साए परिजनों का अस्पताल में हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.