Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • घुरसों के पास मिला रेस्टोरेंट संचालक का शव
  • अल्मोड़ा

घुरसों के पास मिला रेस्टोरेंट संचालक का शव

RNS INDIA NEWS 26/03/2022
default featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर के करीब ही ग्राम घुरसों के लिंक मार्ग पर आज प्रातः एक व्यक्ति को शव पड़ा मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर एनटीडी पुलिस चौकी के प्रभारी विशन लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। जिसकी शिनाख्त महेंद्र भाकुनी पुत्र स्व. जगत सिंह भाकुनी के रूप में हुई। मृतक अल्मोड़ा के निकटवर्ती क्षेत्र पातलीबगड़ के बेह ग्राम का निवासी था। मृतक कालीमठ के पास एक रेस्टोरेंट चलाता था और नगर के जाखनदेवी में किराये के मकान में रहता था।

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक गत रात्रि अपने रेस्टोरेंट बंद कर बाइक से अल्मोड़ा आ रहा होगा और बाइक सहित मुख्य सड़क से घुरसों लिंक मार्ग में गिर गया होगा। जिससे गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई, हालांकि उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है, फिलहाल परिजनों को बुलाकर पंचायतनामा भरकर शव मोर्चरी में रख दिया गया है। मृतक के घर में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मीट व्यापारी और ग्राहक के बीच हुआ विवाद, व्यापारियों ने विरोध में रखा बाजार बंद
Next: किसान मेले में खरीफ फसलों के बीजों की हुई भारी बिक्री

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.