Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • एससी आयोग ने लिया मासूम की मौत का संज्ञान
  • बागेश्वर

एससी आयोग ने लिया मासूम की मौत का संज्ञान

RNS INDIA NEWS 25/03/2022
rns featured image new

बागेश्वर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा में प्रसव के दौरान नवजात शिशु के मामले में राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में आयोग ने सीएमओ को पत्र लिखकर स्पष्टिकरण मांगा है। समय सीमा के अंतर्गत स्पष्टिकरण नहीं देने पर व्यक्तिगत रूप से आयोग के सामने उपस्थित होना पड़ेगा। वरना आयोग की अवहेलना मानी जाएगी। मालूम हो कि कांडा के कांडे कन्याल निवासी ललित प्रसाद का आरोप है कि 21 फरवरी को उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई तो उसने 108 पर फोन किया परंतु यह सेवा नहीं मिल पाई जिस पर वह पत्नी को लेकर कांडा चिकित्सालय ले गया, जहां कोई चिकित्सक व अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं थे जिस पर उन्होंने चिकित्सालय लिस्ट पर उपलब्ध नंबर पर फोन किया तो उसके आधे घंटे बाद वहां स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे तथा उन्होंने बेरहमी से प्रसव कराया। साथ ही नवजात शिशु को बेरहमी से निकाला। कहा कि चिकित्सा कर्मियों की मौजूदगी में उसने बच्चे को गांव से दूध लाकर पिलाया। इसी लापरवाही के चलते उसके मासूम की मौत हो गई। जिस पर ललित प्रसाद ने 24 फरवरी को इसकी शिकायत अनुसूचित जाति आयोग व कुमाउं कमिश्नर नैनीताल समेत अन्य अधिकारियों को की। जिस पर अनुसूचित जाति आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए सीएमओ से स्पष्टीकरण मांगा है। कहा है कि वे सभी तथ्य के साथ आयोग के समक्ष उपस्थित हों।

निरंतर लग रहे विभाग पर आरोप:   स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के निरंतर आरोप लग रहे हैं। इससे पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने चिकित्सकों की लापरवाही के चलते कांडा में रात में धरना दिया जिसके बाद पीड़ित को इलाज मिला। कांडा में ललित प्रसाद ने भी लापरवाही का आरोप लगाया। इधर दो दिन पूर्व भी नदीगांव निवासी एक महिला को सुबह के समय जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी में कोई चिकित्सक नहीं मिला था, जिससे महिला को निजी क्लीनिक में जाना पड़ा। इसके अलावा कई चिकित्सालयों के चिकित्सालयों में नहीं रहने या फिर लापरवाही आदि आरोप लगते हैं जो कि नई सरकार के लिए चुनौती हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुल्क वसूलने पर भड़के पार्षद
Next: जल संस्थान ने काटे 21 अवैध कनेक्शन

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.