Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रैप कैमरे में स्नो लेपर्ड का जोड़ा कैद हुआ
  • देहरादून

ट्रैप कैमरे में स्नो लेपर्ड का जोड़ा कैद हुआ

RNS INDIA NEWS 24/03/2022
rns featured image new

देहरादून। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र लगाए गए ट्रैप कैमरे में स्नो लेपर्ड का जोड़ा कैद हुआ है। चीन सीमा से लगे चमोली जिले के इस क्षेत्र में समुद्रतल से 11480 फीट की औसत ऊंचाई पर स्नो लेपर्ड की सक्रियता से वन विभाग खासा उत्साहित है।
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से पार्क की जोशीमठ रेंज में अलग-अलग स्थानों पर नौ ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से एक कैमरे ने हिम तेंदुए के जोड़ की तस्वीर कैद की है। यह तस्वीर इसी साल दो फरवरी की बताई जा रही है।
समुद्रतल से तीन हजार से लेकर पांच हजार मीटर तक की ऊंचाई वाले इलाकों में हिम तेंदुए के पाए जाने की संभावना रहती है। इस बार पहाड़ों में अच्छी बर्फबारी हुई है, इसलिए हिम तेंदुए नजर आने की संभावना बढ़ गई है। इसे लेकर वन विभाग अब आगे की खोज पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उप वन संरक्षक प्रेम बल्लभ शर्मा ने समाचार एजेंसी आरएनएस से बातचीत में बताया कि क्षेत्र में अनेक स्थानों पर लगाए गए ट्रैप कैमरों में हिम तेंदुए के साथ हिमालयन थार, भरल, लाल लोमड़ी जैसे दुर्लभ वन्य जीवों की तस्वीर भी कैद हुई है। उन्‍होंने बताया कि पार्क प्रशासन वन्य जीवों के संरक्षण को प्रयास कर रहा हैं। वन्य जीवों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए वन विभाग ने कई टीम बनाई हैं, जो पार्क में अनेक स्थानों पर पहुंचती हैं।
फूलों की घाटी, नीति घाटी, हनुमान चट्टी, उर्गम घाटी, लाता खर्क आदि स्थानों पर समय-समय पर वन विभाग की टीम गश्त करती है। ताकि वन्य जीवों की तस्करी पर लगाम कसी जा सके। विदित हो कि एक वर्ष पूर्व केदारघाटी में भी वन विभाग की टीम को हिम तेंदुए के फुट प्रिंट मिले थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सफारी का लुत्फ उठाने के लिए अभी लंबा करना पड़ सकता है इंतजार
Next: सफलता: खानपुर थाना पुलिस ने पकड़े नकली नोट बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में चलाने वाले दो शातिर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.