Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • महिला के साथ पी शराब, दुष्कर्म नहीं कर पाया तो कर दी हत्या
  • उत्तरकाशी

महिला के साथ पी शराब, दुष्कर्म नहीं कर पाया तो कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 24/03/2022
default featured image

उत्तरकाशी। मोरी क्षेत्र के आराकोट में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने शराब के नशे में महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने कोशिश की और विरोध करने पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चार दिन बाद हत्या के इस मामले में गिरफ्तारी की है। बुधवार को सीओ एस भंडारी व मोरी पुलिस थानाध्यक्ष सतीश घिल्डियाल ने आराकोट निवासी मृतका राधिका की हत्या के मामले में युवक की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने नेपाली मूल के संदीप पुत्र मील बहादुर निवासी आराकोट को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मंगलवार को देर सायं आराकोट पुल के पास आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी ने खुलासा किया कि वह मृतक महिला को काफी समय से जानता था। मृतका गांव के पंचायत भवन की ऊपरी मंजिल में रहती थी और निचले हिस्से में आरोपित युवक प्रचून की दुकान चलाता था। उसने बताया कि घटना के दिन वे दोनों साथ बैठकर मोबाइल फोन पर फिल्म देख रहे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि महिला शराब की आदि थी और घटना वाली रात को भी महिला शराब पीकर कमरे में सोने चली गई। उसी दौरान आरोपी ने कमरे में घुस कर महिला से जबरन शारीरिक संबध बनाने की कोशिश की और महिला के विरोध करने पर उसने हाथ व पैर बांध कपड़े से गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी। थानाध्यक्ष सतीश घिल्डियाल ने बताया कि आरोपी युवक को बुधवार को विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में पुरोला थानाध्यक्ष अशोक कुमार, कांस्टेबल श्यामबाबू, रमेश राणा, कुंवर तोमर आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 24 मार्च
Next: मिनी बस के पलटने से 15 यात्री घायल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.