Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर संतों ने दक्ष मंदिर में किया दुग्धाभिषेक
  • हरिद्वार

पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर संतों ने दक्ष मंदिर में किया दुग्धाभिषेक

RNS INDIA NEWS 22/03/2022
rns featured image new

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के विकास की गति तेज होगी : श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के नेतृत्व में संतों ने दक्ष मंदिर में दुग्धाभिषेक कर लगातार दूसरी बार उत्तराखण्ड की कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए भाजपा को प्रचण्ड बहुमत दिया। उन्होंने कहा कि संत समाज के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के विकास की गति तेज होगी। योजनाओं का लाभ जनसामान्य को मिलेगा। अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊर्जावान व दूरदर्शी नेता हैं। अल्प कार्यकाल में उनकी कार्यशैली से जनता में बनी उनकी छवि का लाभ चुनाव में भाजपा को मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व का लाभ उत्तराखण्ड की जनता को मिलेगा। अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से आम जनता के साथ संत समाज में भी हर्ष की लहर है। संत समाज का आशीर्वाद उनके साथ है। संत समाज के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। इस अवसर पर जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी अयोध्याचार्य, महंत धर्मदास, महंत गौरीशंकर दास, महंत दामोदर दास, महंत विष्णुदास, महंत रघुबीर दास, बाबा हठयोगी, महंत प्रह्लाद दास, महंत सूरज दास, महंत रामदास, महंत गोविंददास, स्वामी ऋषिश्वरानन्द, महंत रामानन्द सरस्वती, महंत बिहारी शरण, महंत प्रेमदास, महंत दुर्गादास, महंत निर्मलदास, महंत राजेंद्रदास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी कपिलमुनि आदि ने संतों ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रूक्रैप गोदाम में आग लगने से कार सहित लाखों का स्क्रैप जला
Next: बैरागी कैंप में आग लगने से 37 झोंपड़ियां जली

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.