Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकताओं ने किया गंगा पूजन
  • हरिद्वार

पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकताओं ने किया गंगा पूजन

RNS INDIA NEWS 22/03/2022
rns featured image new

हरिद्वार। पुष्कर सिंह धामी के पुनः उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री बनने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में अग्रसेन घाट मां गंगा का दुग्धाभिषेक एवं पूजन किया। इस अवसर पर डा.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी ऊर्जावान युवा एवं कर्मठ मुख्यमंत्री के रूप में उत्तराखंड एवं आम जनमानस के लिए निर्बाध रूप से काम करेंगे। जिससे आने वाले समय में उत्तराखंड प्रत्येक दृष्टि से भारत का अग्रणी राज्य बनेगा। पूर्व में अपने छोटे से कार्यकाल में उन्होंने जिस तरह से प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य करने का काम किया है? यह सर्वविदित है। साथ ही आम आदमी के हित में लोक कल्याणकारी योजनाओं को निचले पायदान तक पहुंचा कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। उनके अथक प्रयासों से उत्तराखंड में एक बार फिर से भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत मिली। उत्तराखंड का भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के हाथों में सुरक्षित होगा। प्रदेश एवं केंद्र की दोनों सरकारें डबल इंजन के रूप में काम करते हुए प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगी। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश के आम जनमानस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने सभी से मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनने की अपील भी की। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि, अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, आशु चौधरी, लव शर्मा ,मोहित वर्मा, राजीव भट्ट ,आशुतोष शर्मा, नागेंद्र राणा, संजय सिंह, आशीष झा, विकास प्रधान, देवेंद्र चावला, सतीश शर्मा, मृदुल कौशिक, मनोज चौहान, सुरेश चौहान, सौरभ सिखोला, बसंत सैनी, पंकज बागड़ी, गौरव आनंद, चंदन सैनी, सूबे सिंह, हितेश चौहान, नितिन चौहान, डा.अमन गुप्ता, लक्ष्मण नागर, मुरारीलाल वाधवा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक दिलीप रावत को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए
Next: रूक्रैप गोदाम में आग लगने से कार सहित लाखों का स्क्रैप जला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.