Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीबीएसई स्कूलों में 9वीं, 11वीं कक्षाओं के पंजीकरण आज से
  • उत्तराखंड

सीबीएसई स्कूलों में 9वीं, 11वीं कक्षाओं के पंजीकरण आज से

RNS INDIA NEWS 06/09/2020
rns featured image new

सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 9 और 11 के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कर दी है। रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेंगे। इसके लिए बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से स्कूल में बुलाया जाएगा। हालांकि उत्तराखंड बोर्ड ने अभी तक बोर्ड परीक्षाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है। कोरोना के चलते अभी तक सारे स्कूल कॉलेज बंद हैं। हालांकि निजी स्कूल गूगल मीट, जूम जैसी सोशल मीडिया एप से बच्चों को पढ़ाने में लगे हैं। फिर भी शिक्षा से जुड़े लोग इस साल शिक्षा सत्र शून्य होने की संभावना जता रहे थे। लेकिन सीबीएसई (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन) के नए आदेश ने सत्र शून्य होने की संभावना को नकार दिया है। सीबीएसई ने हाल ही में आदेश जारी कर सभी स्कूलों को कक्षा नौ और ग्यारह के छात्र-छात्राओं का पंजीकरण शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पंजीकरण सात सितंबर (आज) से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेंगे। पंजीकरण के दौरान कोविड 19 के तमाम दिशा निर्देशों का पालन करने की हिदायत भी स्कूलों को दी गई है। पंजीकरण के लिए बच्चों को पांच-पांच या दस-दस की संख्या में मास्क के साथ स्कूल में बुलाया जाएगा तथा उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से खड़ा किया जाएगा। बच्चों को स्कूल बुलाने से पहले भवन को सेनेटाइज कराने को भी कहा गया है। सीबीएसई से जुड़ी संस्था सहोदय की चेयरपर्सन भावना त्यागी ने सोमवार से पंजीकरण आरंभ करने के आदेश मिलने की पुष्टि की है। सीबीएसई ने पंजीकरण शुरू कर दिए हैं, पर उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रदेश सरकार की कोई तैयारी अभी नहीं दिख रही है। जबकि तकरीबन आाधा सत्र बीत भी चुका है। आमतौर पर जुलाई महीने में ही कक्षा नौ और ग्यारह के पंजीकरण करने के बाद बोर्ड के फार्म भी भरवा लिए जाते हैं। पर अभी तक कुछ भी नहीं हो सका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जीवाड़ा से डॉक्टर बना आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार
Next: करोना पॉजिटिव आने से मोहल्ले के लोगों में दहशत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.