Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वीडियो वायरल होने से परेशान प्रदीप
  • अल्मोड़ा
  • देहरादून

वीडियो वायरल होने से परेशान प्रदीप

RNS INDIA NEWS 22/03/2022
rns featured image new

देहरादून। अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया निवासी प्रदीप महरा आधी रात को नोएडा की सड़क पर दौड़ते हुए देश-विदेश में चर्चित हो गए। उनके पास इतने फोन कॉल आ रहे हैं और इंटरव्यू के लिए इतने लोग पहुंच रहे हैं कि प्रदीप इससे अब परेशान हो चुके हैं। उन्होंने मीडिया से गुजारिश की है कि अब उन्हें काम करने दिया जाए और उनकी दौड़ की प्रैक्टिस निर्वाध करने दी जाए। इधर उनके गांव की जो तस्वीरें सामने आई हैं उससे पता चलता है कि इस जोशीले नौजवान का बचपन कितनी गरीबी में बीता है।

इंटरनेट के इस युग में एक तरफ लोगों की तमन्ना होती है कि वो या उनका कोई कारनामा किसी तरह वायरल हो जाए, लेकिन उत्तराखंड का एक युवक ऐसा भी है, जिसे वायरल होना परेशान कर रहा है। अब 19 साल के इस लड़के की अपील यही है कि उसे फोन कॉल, मैसेज या इंटरव्यू के लिए बुलाकर परेशान न किया जाए, बल्कि लक्ष्य को हासिल करने में सभी सहयोग करें। असल में यह लड़का उत्तराखंड का प्रदीप मेहरा है, जो आर्मी जॉइन करने के लिए अपनी दिन रात की मेहनत और कठिन हालात में गुज़र बसर करने के संदर्भों में एक वायरल वीडियो से चर्चा में आ गया है।

फिल्मकार और लेखक विनोद कापड़ी ने जबसे प्रदीप का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, तबसे प्रदीप सेलिब्रिटी जैसा बन गया। अचानक उसके पास प्रशंसकों के फोन और मीडिया से कवरेज के लिए पत्रकार पहुंचने लगे। कुछ मीडिया समूहों को इंटरव्यू दे चुका प्रदीप अब सबसे अपील कर रहा है कि उसे अब परेशान न किया जाए और अपने लक्ष्य में फोकस करने दिया जाए। कापड़ी ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रदीप कह रहा है ‘मैंने चार कदम दौड़ लगा ली और मुझे लोग इतना उठा देंगे तो मैं अपने गोल पर फोकस नहीं कर सकूंगा।’

प्रदीप उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है, जो नोएडा में अपने परिवार की ज़िम्मेदारियां और आर्मी में जाने के अपने लक्ष्य को पूरा करना चाहता है। प्रदीप के वीडियो के वायरल होते ही मीडिया से उसके इंटरव्यू के लिए कॉल्स तो आए ही, स्कूलों में इस वीडियो को दिखाया गया तो छात्र छात्राएं प्रेरित हुए. वीडियो देखकर छात्रों ने इसे प्रेरणास्पद बताया कि कार में बैठना तो दूर, कार चलती रही और प्रदीप दौड़ता रहा, यही उसका फोकस दर्शा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रैक्टर ट्राली चोरी में दो सगे भाई गिरफ्तार
Next: गजब विधायक जी: शपथ भी सही से नहीं पढ़ पाए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.