Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • द कश्मीर फाइल्स चंडीगढ़ में भी टैक्स फ्री, अब दर्शकों को कम दरों पर मिलेगा टिकट
  • राष्ट्रीय

द कश्मीर फाइल्स चंडीगढ़ में भी टैक्स फ्री, अब दर्शकों को कम दरों पर मिलेगा टिकट

RNS INDIA NEWS 22/03/2022
default featured image

चंडीगढ़ (आरएनएस)। चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने केंद्र शासित प्रदेश में बॉलीवुड फिल्म द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री कर दिया है। आधिकारिक आदेश के अनुसार, मल्टीप्लेक्स और सिनेमा थिएटर दर्शकों से यूटीजीएसटी नहीं वसूल सकेंगे। फिलहाल, यह आदेश 4 महीनों तक लागू रहेगा। कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी को बताती हुई इस फिल्म को हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में टैक्स फ्री घोषित किया जा चुका है।

सरकारी आदेश के अनुसार, सिनेमा थियेटर या मल्टीप्लेक्स एंट्री फीस में इजाफा नहीं कर सकेंगे। साथ ही अलग-अलग श्रेणियों में बैठने की क्षमता में भी बदलाव की अनुमति नहीं होगी। आगे कहा गया है कि सिनेमाघर यूटीजीएसटी की राशि को कम करने के बाद मिली कीमत पर टिकट बेचेंगे। आदेश में कहा गया है कि यूटीजीएसटी के रिइंबर्समेंट या प्रतिपूर्ति को लेकर अलग से गाइडलाइंस जारी की जा रही हैं।

फिल्म स्क्रीनिंग पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति
पंजाब के राज्यपाल पुरोहित ने पंजाब राज भवन के गुरु नानक ऑडिटोरियम में द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग आयोजित की थी। अब चंडीगढ़ कांग्रेस ने इस फैसले पर आपत्ति जाहिर करते हुए इसे राज्यपाल के दफ्तर की गरीमा के खिलाफ बताया है। होली के मौके पर शाम 4 बजे आयोजित हुई इस स्क्रीनिंग में कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया था।

चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रमुख सुभाष चावला ने कहा, राज्यपाल एक संवैधानिक प्राधिकारी है, जिन्हें एक आम फिल्म का प्रचार करने के स्तर तक नहीं गिरना चाहिए। उन्होंने आगे आरोप लगाए, यह फिल्म भाजपा और आरएसएस के विभाजनकारी एजेंडा को बढ़ावा देती है और देश के लोगों को यह एहसास हो चुका है। अब दर्शकों को थियेटर में वापस लाने के लिए भाजपा राज्य व्यवस्था और संवैधानिक प्राधिकारियों का इस्तेमाल करने पर मजबूर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिजाब मामला : प्रदर्शनकारियों को एक और झटका, दोबारा नहीं होगी 12वीं की परीक्षा
Next: श्वान के काटने से पिता-पुत्र की मौत

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.