Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • युवा सनसनी लक्ष्य सेन आल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फ़ाइनल में
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल

युवा सनसनी लक्ष्य सेन आल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फ़ाइनल में

RNS INDIA NEWS 20/03/2022
rns featured image new

बर्मिंघम। भारत की युवा सनसनी लक्ष्य सेन ने रोमांचक सेमीफाइनल में मलेशिया के जी जिया ली को तीन गेमों के संघर्ष में 21-13, 12-21, 21-19 से हराकर प्रतिष्ठित आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फ़ाइनल में प्रवेश करने के साथ नया इतिहास रच दिया।
लक्ष्य ने आखिरी अंक तक गया यह संघर्षपूर्ण मुकाबला एक घंटे 16 मिनट में जीता और 21 साल बाद फ़ाइनल में पहुंचले वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए।
लक्ष्य 1980 में महान प्रकाश पादुकोण और 2001 में पुलेला गोपीचंद के चैंपियन बनने के बाद फ़ाइनल में पहुंचने वाले तीसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने हैं जबकि महिला खिलाडिय़ों में साल 2015 में सायना नेहवाल इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं। लक्ष्य की जी जिया ली के खिलाफ यह लगातार दूसरी जीत है। उन्होंने मलेशियाई खिलाड़ी को 2016 में इंडिया इंटरनेशनल सीरीज में भी हराया था।
विश्व रैंकिंग में 11वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने छठी सीड मलेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ पहला गेम 21-13 से जीत लिया लेकिन अगला गेम 12-21 से हार गए। निर्णायक गेम में लक्ष्य 16-18 से पीछे थे लेकिन उन्होंने लगातार चार अंक लेकर 20 -18 की बढ़त बना ली। जिया ली ने फिर एक अंक लेकर स्कोर 19-20 किया लेकिन लक्ष्य ने जरूरी एक अंक लेकर 21-19 से गेम और मैच समाप्त कर दिया।
फाइनल में लक्ष्य का मुकाबला नंबर वन सीड डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन और चौथी सीड चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन से होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 20 मार्च से 30 मार्च तक बंद रहेगी सोबन सिंह जीना परिसर की सड़क
Next: पेयजल के नाम पर जाखनदेवी में हो रही गंदे पानी की आपूर्ति

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.