Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कैमिकल युक्त पानी की दुर्गंध से लोग बेहाल
  • हरिद्वार

कैमिकल युक्त पानी की दुर्गंध से लोग बेहाल

RNS INDIA NEWS 20/03/2022
rns featured image new

रुड़की।  औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों से निकलने वाला कैमिकल युक्त पानी कस्बे में जमा होने से दुर्गंध फैल रही है। जिसमें लोगों को आने जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायत कर पानी की निकासी कराए जाने की मांग की है। भगवानपुर के रायपुर औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों के बीच खाली प्लाट में फैक्ट्रियों से निकलने वाला कैमिकल युक्त पानी भरा होने से दुर्गंध फैल रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही परेशानी भी बढ़ रही है। जिससे आसपास के लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है। लोगों ने दुर्गंध फैलने से बीमारी फैलने की आशंका जताई है। स्थानीय निवासी आदेश कुमार, अरविंद कुमार, संजीव और रविंदर ने उप जिलाधिकारी भगवानपुर शिकायती पत्र देकर दुर्गंध युक्त पानी की निकासी कराए जाने की मांग की। उनका कहना है कि एक हफ्ते पहले शिकायत की गई, लेकिन आज तक भी दुर्गंध युक्त पानी की निकासी नहीं हो पायी। उन्होंने बताया कि कैमिकल युक्त पानी से आसपास की हरियाली भी खत्म हो रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विक्रांत सिरोही ने बताया कि सड़े हुए पानी से बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। लोगों को अपने बचाव के लिए पानी की निकासी कराए जाने को लेकर आगे आना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टेलर की दुकान में लगी आग, सामान हुआ राख
Next: शॉपिंग पर ऑफर देकर खाते से 18 हजार निकाले

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.