Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • स्कूल प्रभारी अपने स्तर पर नहीं कर सकेंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद
  • हिमाचल प्रदेश

स्कूल प्रभारी अपने स्तर पर नहीं कर सकेंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद

RNS INDIA NEWS 20/03/2022
rns featured image new

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब प्रिंसिपल अपने स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद नहीं कर सकेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर स्कूल स्तर पर खरीद करने पर रोक लगा दी है। राज्य इलेक्ट्रॉनिक निगम से खरीद करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। लैपटॉप, डेस्कटॉप, सीसीटीवी और बैटरी की निजी फर्मों से खरीद करने पर निदेशालय ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल सामान की खरीद में गड़बड़ी की आशंका से बचने के लिए स्कूल प्रिंसिपलों को अपने स्तर पर खरीद नहीं करने के आदेश दिए हैं।  पुरानी व्यवस्था के तहत स्कूल अपने बजट से लैपटॉप, सीसीटीवी, डेस्कटॉप व बैटरी सहित कई अन्य तरह का सामान खरीदते रहे हैं। वर्चुअल क्लासरूम के लिए भी कई तरह का सामान स्कूल समय-समय पर खरीदते रहे हैं।

बीते वर्ष कई स्कूलों में सीसीटीवी व वर्चुअल क्लासरूम के लिए अन्य सामान खरीदा गया था। खरीद को लेकर कई विवाद भी हुए थे। जांच करवाने के बाद निदेशालय ने दो प्रधानाचार्यों को सस्पेंड किया है। अब खरीद में पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता युक्त सामान की खरीद करने के लिए शिक्षा निदेशालय ने नई व्यवस्था लागू करते हुए निजी फर्मों से खरीद करने पर रोक लगा दी है। वर्ष 2020 में कोरोना संकट के दौरान भी शिक्षा निदेशालय ने इस तरह के आदेश जारी किए थे। उस समय कई स्कूलों की ओर से तर्क दिया गया था कि इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन से खरीद करने में काफी समय लग जाता है। विभाग ने कोरोना संकट को देखते हुए उस समय पंजीकृत फर्म से सामान खरीदने की छूट दी थी। अब निदेशालय ने इस छूट को समाप्त करते हुए निजी फर्म से कोई भी खरीद नहीं करने का फैसला लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होली के दिन हुई हत्या, 2 नेपाली युवक गिरफ्तार
Next: अजीब दास्‍तां है ये…….

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.