Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ट्रेन की चपेट में आने से महिला रेलकर्मी की मौत
  • हरिद्वार

ट्रेन की चपेट में आने से महिला रेलकर्मी की मौत

RNS INDIA NEWS 19/03/2022
rns featured image new

रुड़की। बाजार से घर लौटते समय रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला को पीछे से आ रही ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत महिला खुद भी रेलवे के अस्पताल में कर्मचारी है। गीतांजलि साहू (40) रेल विभाग के लक्सर स्थित अस्पताल में कर्मचारी थी। वह रेलवे ट्रैक के पास बने हुए रेलवे के ही आवास में ही रह रही थी। शनिवार दोपहर वह अपने घर के लिए कुछ जरूरी सामान खरीदने नगर के मेन बाजार में आई थी। खरीदारी पूरी करने के बाद वह हाथ में सामान की पॉलीथिन उठाए हुए सब्जी मंडी के रास्ते से होकर अपने आवास जा रही थी। मंडी के पास महिला दूसरी तरफ जाने के लिए पैदल ही रेलवे ट्रैक पार करने लगी। इस दौरान नजीबाबाद की तरफ से आ रही एक सवारी रेलगाड़ी की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इससे महिला की वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन गुजरते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ रेलवे ट्रैक पर जमा हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी के साथ ही आरपीएफ के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद जीआरपी ने महिला के शव का कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जीआरपी लक्सर के थानाध्यक्ष प्रदीप राठौर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। महिला के परिजनों को भी दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगनहर के तेज बहाव में बहा युवक
Next: गोशाला में घुसकर गो सेवकों को पीटा, तीन घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.