Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पैठाणी हादसे में वाहन चालक गिरफ्तार
  • पौड़ी

पैठाणी हादसे में वाहन चालक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/03/2022
rns featured image new

पौड़ी। पैठाणी थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार को होल्यारों से भरे वाहन के दुर्घटनागस्त होने के मामले में पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में मारे गए 1 मृतक के पिता ने पैठाणी पुलिस को नामजद तहरीर देकर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वाहन चालक को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पैठाणी थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार को चमोली के बिसोणा गांव के होल्यार पैठाणी में होली खेलने आए थे। शाम को पैठाणी से वापस घर जाते समय होल्यारों का वाहन पैठाणी थाने से करीब दो किलोमीटर आगे चुठाणी बैंड के समीप दुर्घटनागस्त हो गया था। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि तीन अन्य की मौत पाबौ सीएचसी में लाते समय हो गई थी। पैठाणी के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि वाहन दुर्घटना में मारे गए चार युवकों में से एक मृतक रोहित के पिता शेर सिंह ने नामजद तहरीर देकर वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतक के पिता शेर सिंह ने दुर्घटना के महज दो घंटे के भीतर ही वाहन चालक गजराज पंवार पुत्र हुकुम सिंह, निवासी कंडियाल गांव टिहरी के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस के कार्रवाई की मांग की। जिस पर वाहन चालक के खिलाफ पैठाणी पुलिस ने असुरक्षित वाहन चलाकर यात्रियों की जान जोखिम में डालने, किसी की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरा होने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक को बीते शुक्रवार को तरपालीसैंण के बनास बैंड से गिरफ्तार किया गया। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होली खेलकर लौट रहा स्कूटर सवार चोटिल, हायर सेंटर रेफर
Next: ऑक्सीजन सिलेंडर के जरिए ढूंढा दूसरे छात्र का शव

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.