Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुलिस पर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी, दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल
  • ऊधम सिंह नगर

पुलिस पर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी, दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

RNS INDIA NEWS 18/03/2022
khatima 01

खटीमा (ऊधमसिंहनगर)। होलिका दहन को लेकर हुए बवाल को समझाने पहुंची पुलिस टीम पर  ग्रामीणों ने पथराव कर दिया जिससे पुलिस के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गये और साथ पीएसी की महिला आरक्षी समेत एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से  घायल हो गया। महिला आरक्षी को गंभीर अवस्था में रुद्रपुर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
मामला उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे हुए 17 मील पुलिस चौकी के अंतर्गत सरपूरा गांव का है। गांव में पूर्व से ही भूमि का विवाद चला आ रहा है। गुरुवार की रात को गांव में होलिका दहन होना था। लेकिन विवाद के चलते होलिका दहन नहीं हो सका। शुक्रवार को चौकी प्रभारी विजय कुमार, आरक्षी हरेंद्र थापा, राजीव कुमार एवं सतीश भट्ट गांव पहुंचे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने पीएससी जवानों को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराते हुए दिन में करीब 12:30 बजे होलिका दहन कराया। इसके बाद कुछ लोगों ने विवादित स्थल पर जाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें समझाने की कोशिश की। तो अराजक तत्वों ने पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर से पथराव कर दिया। जिसके बाद अधिकतर जवानों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। पथराव में चौकी के जवान राजीव कुमार भी चोटिल हो गए। इसके अलावा 31वीं बटालियन पीएसी की महिला आरक्षी आशा देवी के सिर में गहरी चोट आई है। उसे एंबुलेंस से रुद्रपुर रेफर किया गया है। पथराव में एसआई कैलाशदेव एवं चौकी प्रभारी विजय कुमार की कार को भी अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। उनकी कारों के अंदर से पत्थर एवं ईट बरामद हुए।
मामला बढ़ता देख पुलिस प्रशासन ने आसपास के थाना क्षेत्रों के अलावा बड़ी संख्या में पीएसी जवानों को मौके पर बुला लिया। बाद में पुलिस ने इस मामले में करीब एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम हरीश वर्मा ने बताया कि होलिका दहन को लेकर गांव में विवाद हो गया था। जिसके बाद अराजक तत्वों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया जिसमें महिला आरक्षी दो कर्मी घायल हुए हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंतनगर की बड़ी मार्केट की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान रख
Next: होली की खुशियां मातम में बदली, चार युवकों समेत छह नदी में डूबे

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.