Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • होली की खुशियां मातम में बदली, चार युवकों समेत छह नदी में डूबे
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • पौड़ी

होली की खुशियां मातम में बदली, चार युवकों समेत छह नदी में डूबे

RNS INDIA NEWS 18/03/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। आज होली के दिन अलकनंदा नदी में नहाते समय गढ़वाल विश्‍वविद्यालय के दो छात्र नदी में बह गए। इसमें एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। दोनों छात्र मूल रूप से राजस्‍थान के रहने वाले हैं। ये छात्र यहां किराये के कमरे में रहकर गढ़वाल विवि से पढ़ाई कर रहे थे।
पुलिस ने बताया कि घटना आज शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे की है। होली के खेलने के बाद चौरास कैंपस से तीन छात्र पुराना झूला पुल (हनुमान मंदिर) के पास अलकनंदा नदी में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान अलकनंदा नदी में नहाते समय हरिओम (21 वर्षीय) पुत्र ओम प्रकाश मूल निवासी जनुन्तर डींग भरतपुर राजस्थान और अंकित (19 वर्षीय) पुत्र बींजाराम मूल निवासी झारसर छोड़ा थाना तारानगर चुरू राजस्‍थान का पैर फिसल गया। दोनों नदी के तेज बहाव में बहने लगे। यह देख उनके साथी अभिषेक शर्मा मूल निवासी आसपुरा सीकर ने शोर मचाया। साथ ही इसकी सूचना पर कीर्तिनगर पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी में बहे दोनों छात्रों की तलाश शुरू की। कीर्तिनगर कोतवाल चंद्रभान ने बताया कि छात्र अंकित का शव नदी से बरामद कर लिया गया है, जबकि छात्र हरिओम की तलाश जारी है। कोतवाल चंद्रभान ने समाचार एजेसी आरएनएस को बताया कि हरिओम गढ़वाल विश्‍वविद्यालय चौरास परिसर में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है और मढ़ी कालोनी में किराये के कमरे में रहता है, जबकि अंकित बीएससी प्रथम वानिकी का छात्र है और मढ़ी में ही किराये के एक अन्य कमरे में रहता है।

एक अन्‍य मामले में चम्‍पावत जिले के बनबसा में होली के दिन परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। चंपावत जिले के बनबसा में हुड्डी नदी में नहाते समय दो नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्वजनों और पुलिस ने नदी से निकालकर दोनों बच्चों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत के बाद से स्वजनाें में कोहराम मचा हुआ है।
शुक्रवार सुबह करीब 08.45 बजे वियोम चंद सोराड़ी पुत्र त्रिलोक चंद सोराड़ी निवासी भजनपुर बनबसा और रितेह बटोला पुत्र महेंद्र बटोला उम्र 17 वर्ष निवासी निकट बैंक ऑफ बड़ौदा समीप बनबसा दोनों नहाने के लिए हुडडी नदी गए थे। नहाते समय दोनों अचानक गहरे पानीे में डूबने लगे। बच्चों के डूबने की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों नाबालिगों को पानी से बाहर निकाला। जिसके बाद 108 की मदद से दोनो को टनकपुर के संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया जहा चिकित्सकों द्वारा उनहे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद दोनों बच्चो के परिजन भी पहुंच गए हैं, जिनका रो रोकर बुरा हाल है । होली पर्व के दिन ऐसी ह्रदय विदारक घटना के बाद क्षेत्र मे शोक की लहर है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद स्वजनों को सौंप दिया।

तीसरी घटना उत्‍तराकाशी जिले की है, यहां होली के दिन अलग अलग जगह दो युवक नदी में डूब गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और आइटीबीपी की टीम मौके पर पहुंच गई है। नदी में रेस्‍क्‍यू आपरेशन चलाया।
उत्‍तरकाशी जनपद के भटवाड़ी ब्लाक के अठाली गांव का युवक भागीरथी नदी में डूब गया। बताया गया कि युवक अजय गुसाईं (23 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह गुसाईं ग्राम अठाली उपतहसील जोशियाड़ा तहसील भटवाड़ी होली खेलने के बाद भागीरथी नदी में नहाने गया। इसी दौरान युवक अचानक भागीरथी बहाव में बहने लगा। सूचना पर उत्तरकाशी से आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ, आइटीबीपी की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्‍क्‍यू आपरेशन शुरू किया गया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया किया अन्‍य घटना इंद्रावती नदी में मानपुर किशनपुर गेंडा पुल के पास हुई। यहां एक युवक नदी में डूब गया। युवक की पहचान राजा (24 वर्ष) पुत्र नागेंद्र पंवार ग्राम धराली हाल बड़ेथी निवासी के रूप में हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस पर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी, दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल
Next: सेना से संबंध नहीं तो, उपनल से नौकरी नहीं

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.