Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • होल्यारों से भरी मैक्स खाई में गिरी, चार की मौत, 10 घायल
  • पौड़ी

होल्यारों से भरी मैक्स खाई में गिरी, चार की मौत, 10 घायल

RNS INDIA NEWS 18/03/2022
IMG-20220318-WA0000

पौड़ी। पहाड़ में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, गुरूवार को एक बड़ा हादसा उस वक्‍त हो गया जब जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के युवा होल्यारों की टोली पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में आई थी। इन होल्यारों की टोली से भरा मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें चार युवा होल्यारों की मौत हो गई है। जबकि 10 घायल होल्यारों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। चारों शवों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में पोस्टमार्टम किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने समाचार एजेंसी आरएनएस को बताया कि बृहस्पतिवार को जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के 14 युवा होल्यारों की टोली जनपद पौड़ी के पैठाणी क्षेत्र में होली खेलने पहुंची। दिनभर होली गीतो से क्षेत्र के गांवों में अबीर-गुलाल का रंग भरकर शाम को पैठाणी से वापस लौट रह थे। इसी बीच पैठाणी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर चुठानी बैंड के समीप होल्यारों की टोली से भरा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। मैक्‍स के गिरते ही वहां होली के गीत चीख पुकार में बदल गये।

दुर्घटना की सूचना किसी ने थाना पुलिस को दी तो सूचना पर थाना पैठाणी की पुलिस टीम तत्‍काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया और सभी को खाई से बाहर निकाला पर तब तक एक होल्‍यार दम तोड़ चुका था। थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह ने बताया कि उसका नाम अमित नेगी (16) पुत्र महेंद्र सिंह है। जबकि रोहित सिंह (19) पुत्र शेर सिंह, बलंवत सिंह (21) पुत्र कल्याण सिंह व संतोष (22) पुत्र आनंद सिंह सभी बिसौणा गांव निवासियों की सीएचसी पाबौ में उपचार के दौरान मौत हुई। उन्होंने बताया कि बिसौण गांव के ही भूपेंद्र सिंह, मोहित, शिशुपाल, नरेंद्र सिंह, भागवत सिंह, पवन सिंह, दीपक, विक्रम सिंह, लक्ष्मण नेगी व महेंद्र सिंह दुर्घटना में घायल हुए हैं। सीएचसी पैठाणी व पाबौ में उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि चारों शवों का सीएचसी पाबौ में पोस्टमार्टम किया गया। घटना की सूचना समस्त परिजनों को दे दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 18 मार्च
Next: मैं चाहती हूं कि द कश्मीर फाइल्स से मेरे किरदार से हर भारतीय नफरत करे: पल्लवी जोशी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.