Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तेज रफ्तार डंपर ने मारी यात्री वाहन को टक्कर, 7 घायल
  • देहरादून

तेज रफ्तार डंपर ने मारी यात्री वाहन को टक्कर, 7 घायल

RNS INDIA NEWS 17/03/2022
default featured image

ऋषिकेश। हरिद्वार बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने यात्री वाहन टेंपो ट्रेवल्स को टक्कर मार दी। इससे टेंपो ट्रेवल्स चालक समेत 7 यात्री घायल हो गए। घायलों को ऋषिकेश अस्पताल और एम्स में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर लेकर फरार हो गया। हादसा गुरुवार तड़के हरिद्वार बाईपास मार्ग पर मनसा देवी तिराह पर हुआ। जानकारी के मुताबिक दिल्ली से सवारी वाहन टेंपो ट्रेवल्स यात्रियों को लेकर कर्णप्रयाग, उत्तराखंड आ रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही ऋषकेश में हरिद्वार बाईपास मार्ग पर मनसा देवी तिराहे के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो ट्रेवल्स में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर 108 आपातकालीन सेवा से हादसे में घायल टेंपो ट्रेवल्स चालक सुरेश (42) पुत्र स्व. इंद्र सिंह निवासी आरकेपुरम, नई दिल्ली को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में और यात्री दीपक मोदी (41) उनके पिता रमेश चंद्र मोदी (79), चेतना अग्रवाल, मोहित मलिक, अनमोल मलिक, आंचल मोदी सभी निवासी दिल्ली को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। घायल चालक ने बताया कि सभी कर्णप्रयाग में धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने जा रहे थे। कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना संज्ञान में आयी है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुत्तों को वैक्सीन लगवाने का झांसा देकर वेटनरी डाक्टर से ठगे 2.92 लाख
Next: एक किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.