Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पूरी तरह से रूस के कब्जे में आया खेरसन, कीव में फिर लगा कर्फ्यू
  • अंतरराष्ट्रीय

पूरी तरह से रूस के कब्जे में आया खेरसन, कीव में फिर लगा कर्फ्यू

RNS INDIA NEWS 16/03/2022
rns featured image new

मॉस्को। रूसी सैन्य बलों ने यूक्रेन के दक्षिण में स्थित खेरसन क्षेत्र पर पूर्णत: कब्जा कर लिया है। रूस ने रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने मंगलवार को यह बात कही। कोनाशेकोव ने कहा कि रूसी सैनिकों ने कीव के पास हुता-मेजिहिर्स्का क्षेत्र में यूक्रेनी व दूसरे देशों से आए सैनिकों को कब्जे में लेने की और अमेरिकी द्वारा निर्मित 10 जेवलिन एंटी टैंक मिसाइल सिस्टम जब्त करने सूचना दी है। कोनाशेकोव ने कहा,रूसी सैन्य बलों ने खेरसोन के पूरे भूभाग पर कब्जा कर लिया है। प्रवक्ता ने कहा, 14 मार्च की शाम को हुता-मेजिहिर्स्का गांव के समीप रूसी हवाई सैनिक इकाइयों ने यूक्रेनी व विदेशी सैनिकों के एक गढ़ को कब्जे में ले लिया। रूसी सैनिकों ने 10 अमेरिका निर्मित जेवलिन एंटी टैंक मिसाइल सिस्टम और पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को दिये गए कई हथियार जब्त किए।
स्पूतनिक ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान जब्त किए गए सभी जेवलिन एंटी टैंक सिस्टम और अन्य विदेशी हथियारों को डोनेट्स्क और लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक की नागरिक सेना इकाइयों के हवाले कर दिया गया है। उधर, यूक्रेन की राजधानी कीव में एक बार फिर से कर्फ्यू लगाया गया है। यह कर्फ्यू 15 मार्च रात आठ बजे से 17 मार्च सुबह सात बजे तक लागू रहेगा। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि नागरिकों को बम धमाके से बचने के लिए सिर्फ बंकरों में जाने की अनुमति होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द कश्मीर फाईल्स पर ऐतराज जताने वालों पर पीएम नरेंद्र मोदी का हमला, कहा- सालों से दबाया सत्य बाहर आने से परेशान
Next: इजरायल में साइबर हमला, क्रैश हुयीं सरकारी वेबसाइटें

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.