Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देखने के लिए पुलिस कर्मियों को मिलेगी एक दिन की छुट्टी
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देखने के लिए पुलिस कर्मियों को मिलेगी एक दिन की छुट्टी

RNS INDIA NEWS 15/03/2022
the kashmir files

भोपाल। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स प्री करने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डीजीपी को पुलिसकर्मियों के यह मूवी देखने एक दिन की छुट्टी देने के लिए कहा है। गृहमंत्री ने कहा कि जो पुलिसकर्मी अपनी फैमिली के साथ या अकेले इस फिल्म को देखना चाहता है, तो उसे एक दिन की छुट्टी दी जाए। सभी अपने खर्च पर फिल्म देखने जा सकते हैं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत सभी विधायक मंत्री इस फिल्म को देखने जाएंगे। मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश भाजपा के विधायक, मंत्री, भाजपा संगठन के प्रमुख पदाधिकारी परिवार सहित 16 मार्च को शाम 8 बजे एमपीटी के ड्राइव इन सिनेमा, अशोका लेक व्यू में द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखेंगे।

दरअसल, 11 मार्च, शुक्रवार को कश्मीरी पंडितों पर बनी निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ रिलीज हुई। इस फिल्म इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। आईएमडीबी ने इसे 9/10 रेटिंग दी थी। एक ओर जहां मूवी ऑडियंस को इमोशनल कर रही हैं तो वहीं दूसरी ओर विवादों में भी घिरी हुई है। दोनों ही हाल में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और मूवी काफी पॉपुलर भी हो रही है।

मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’

रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कश्मीरी पंडितों का दर्द दिखाने वाली मूवी ‘द कश्मीर फाइल्स’ को एमपी में ट्रैक्स-फ्री करने का ऐलान किया। सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मूवी The Kashmir Files 90 के दशक में कश्मीरी हिंदुओं के दर्द, पीड़ा, संघर्ष और आघात की दिल दहला देने वाली कहानी है। अधिक से अधिक लोगों को इस फिल्म को देखना चाहिए। इसलिए हमने इसे मध्य प्रदेश राज्य में कर-मुक्त करने का निर्णय लिया है।’

बता दें कि मध्य प्रदेश में भी बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित रहते हैं। यह लोग भी अत्याचारों के बाद कश्मीर घाटी को छोड़कर यहां पर आकर बसे थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चाचा की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
Next: उत्तराखंड सहित 4 राज्यों में सरकार बनाने के लिए भाजपा हाईकमान ने नियुक्त किये पर्यवेक्षक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.